कपल को जब बोर्ड गेम का मालिक नहीं मिला तो उन्होंने अंगूठियों की कीमत लगवाई, इन सभी हीरे की अंगूठियों की कीमत करीब 13,16,250 रुपये बतायी जा रही है। इस कहानी में तब और ट्विस्ट आ गया जब कपल ने इन अंगूठियों को असली मालिक को वापस करने का फैसला कर लिया। कपल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अंगूठी के असली मालिक ने उनसे संपर्क किया और अब ये कपल जल्द ही इन अंगूठियों को लौटा देगा।