Year Ender 2024: साल 2024 में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आज हम आपको साल 2024 में सबसे ज्यादा देखे गए टाॅप 10 वीडियो के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
विज्ञापन
1 of 10
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : amar ujala
Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। इसके बाद नया साल (New Year 2025) शुरू हो जाएगा। साल 2024 में देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटीं जिन्हें लोग सालों याद रखेंगे। साल 2024 में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आज हम आपको अपनी इस खबर में साल 2024 में सबसे ज्यादा देखे गए टाॅप 10 वीडियो के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
बेबी शार्क डांस
साल 2024 में सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियो में पहले नंबर पर 'बेबी शार्क डांस' है। यह वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किया गया। यह भारत में भी काफी देखा था। दक्षिण कोरियाई कंपनी पिंकफॉन्ग द्वारा बनाई गई इसकी धुन और सरल बोल ने इसे बच्चों और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। इस वीडियो को 15 अरब से अधिक लोगों ने देखा।
विज्ञापन
2 of 10
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : Luis Fonsi/Youtube
इस गाने को 8 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा
लुईस फॉन्सी डैडी यांकी का गाना despacito दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में दूसरे नंबर पर रहा। इस गाने पर लोगों ने खूब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाकर पोस्ट किए। साल 2017 में रिलीज हुए इस गाने को अभी तक 8 अरब से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 10
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : instagram/@shaleenanathani
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का वीडियो
साल 2024 में यूट्यूब पर अंबानी और शादी शीर्षक वाले वीडियो को सिर्फ भारत में 6.5 अरब से अधिक बार लोगों ने देखा है। साल 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
4 of 10
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : Instagram
जब खाने के लिए परोसी गई सुशी फिश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। टेबल पर परोसी गई सुशी फिश अचानक रेंगने लगी। यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए और अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए। इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा।
विज्ञापन
5 of 10
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : Instagram
पेंटर ने जीता लोगों का दिल
इस साल एक मकान की पेंटिग कर रहे शख्स का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा गया कि पेंटिग कर रहा शख्स राष्ट्रगान की आवाज सुनकर रुक गया। जब तक राष्ट्रगान बजता रहा वह हिला तक नहीं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो को भी करोड़ों लोगों ने देखा।
विज्ञापन
6 of 10
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : Instagram
महिला का पेशेंस
सोशल मीडिया पर खाने पीने से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई बार फूड रेसिपी भी वायरल होती हैं। कुछ दिनों पहले ही एक महिला को पेशेंस के साथ तवे पर केवल एक पॉपकॉर्न भूनते हुई नजर आई थी। इस वीडियो को भी करोड़ों लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
7 of 10
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : Instagram
गाय और तेंदुआ
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो को खूब पसंद किया गया था। एक तबेले में तेंदुआ घुस गया, जहां पर कई सारी गाय बंधी हुई हैं। देखा गया तेंदुआ घायल अवस्था में था, जो खूंटे से बंधी गाय के पास जाकर बैठ गया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि गाय तेंदुए से डरी नहीं, बल्कि वह खतरनाक जानवर को चाटने लगी।
8 of 10
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : Instagram
बच्ची की जिद
एक वायरल वीडियो में देखा गया कि बच्ची अपनी मम्मी को सिंदूर लगााए देखकर खुद भी सिंदूर लगाने की जिद करती है। पार्लर वाली उसके माथे पर थोड़ा सा सिंदूर लगा देती है तो वो गुस्से में और भी जोर-जोर से रोने लगती है, क्योंकि उसे अपनी मम्मी की तरह ही पूरी मांग भरकर सिंदूर लगाना है। इसे भी करोड़ों लोगों ने देखा था।
9 of 10
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : Instagram
हाथी और लड़कियों का भरतनाट्यम वीडियो
वीडियो में दो लड़कियां एक बच्चे हाथी के सामने शास्त्रीय नृत्य कर रही थीं। इसमें सबसे अलग और प्यारा बनाने वाली बात यह थी कि जैसे ही लड़कियों ने अपना सिर और शरीर हिलाना शुरू किया, वह हाथ भी ऐसा ही करने लगा। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
साल 2024 में इन 10 वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
- फोटो : Instagram
पापा की परी का टैलेंट
किचन में एक लड़की खाने के लिए कुछ बना रही है। पहले तो वह डरते-डरते गैस जलाती है। फिर उस फ्राईपैन रखती। उस पर एक-एक करके थ्रेड रखने लगती है। अलग-अलग दिशा में थ्रेड रखने के बाद उसपर ऑमलेट के लिए अंडा डालती है और पलटने के लिए वो थ्रेड का इस्तेमाल करती है। ऑमलेट बनने के बाद वो थ्रेड को निकाल देती है। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो