Zara Hatke: दुनिया के कई रहस्यों से अभी तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है। इनमें एक चीन का गांव भी शामिल है। चीन के गांव में दशकों से कुछ ऐसा होता आ रहा है, जिसकी वजह से लोग उसे शापित बताते हैं। शिचुआन प्रांत में यह शापित गांव है, जिसका नाम यांग्सी है। यांग्सी नाम के इस गांव में ज्यादातर आबादी छोटे कद की है। इस गांव में 50 फीसदी लोग बौने हैं। इन लोगों की लंबाई सिर्फ दो फीट से लेकर सिर्फ तीन फीट तक है।
चीन के इस गांव में जन्म लेने वाले बच्चों की लंबाई पांच से सात साल की उम्र तक सामान्य रूप से बढ़ती है, लेकिन इसके बाद रुक जाती है। इनकी लंबाई दो फीट से लेकर तीन फीट 10 इंच तक ही रहती है। हालांकि, कुछ बच्चों की लंबाई 10 साल की उम्र तक बढ़ती है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या रहस्य है?