फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला डॉक्टर ने अपने पूरे शरीर पर बनवा रखे हैं टैटू, 16 साल की उम्र से कर रही हैं ये काम

Tue, 03 Sep 2019 11:24 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सारा ग्रे - फोटो : Instagram
आमतौर पर खुद को आकर्षक दिखाने के लिए लोग अपने शरीर पर एक-दो टैटू बनवा लेते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी महिला डॉक्टर हैं, जिनके पूरे शरीर पर टैटू ही टैटू हैं। एडिलेड के एक अस्पताल में काम करने वाली इस डॉक्टर का नाम सारा ग्रे है। 
विज्ञापन

2 of 6
सारा ग्रे - फोटो : Instagram
31 वर्षीय सारा ग्रे एक ऐसी डॉक्टर हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा टैटू का रिकॉर्ड दर्ज है। सारा जिस अस्पताल में काम करती हैं, वहां उन्हें लोग द मोस्ट कलरफुल डॉक्टर (सबसे रंगीन डॉक्टर) कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सारा ग्रे - फोटो : Instagram
सारा ग्रे पिछले 15 सालों से शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवा रही हैं। उन्होंने पहला टैटू तब बनवाया था, जब वो महज 16 साल की थीं। सारा ने अभी तक अपने शरीर पर बहुत सारे टैटू बनवाए हैं और इसके लिए उन्होंने करीब 300 घंटे का समय दिया है। 

4 of 6
सारा ग्रे - फोटो : Instagram
सारा का कहना है कि उन्हें बस दो ही चीजों से बहुत ज्यादा प्यार है। पहला आर्ट वर्क और दूसरा उनका पेशा डॉक्टरी। सारा अपने शरीर पर बने टैटू को एक आर्ट वर्क मानती हैं और इसीलिए वो हमेशा टैटू बनवाती रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सारा ग्रे अपने पति के साथ - फोटो : Instagram
सारा के पति मैट एक टैटू आर्टिस्ट हैं। उनका एक टैटू पार्लर भी है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर सारा के 60 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। सारा पेशे से एक डॉक्टर तो हैं ही, साथ ही साथ वो मॉडलिंग भी करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा ग्रे - फोटो : Instagram
पूरे शरीर पर बने टैटू के कारण कई बार सारा को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है। कभी उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया है तो कई लोग उनके लुक को देखकर उन्हें ड्रग एडिक्ट मान लेते हैं। लोग उनके डॉक्टर होने पर भी शक करते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें