फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Worlds Expensive Vegetable: ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत जानकर पकड़ लेंगे सिर, जानिए इसकी खासियत

Thu, 24 Nov 2022 06:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : iStock
Most Expensive Vegetable: दुनिया में कई तरह की सब्जियां पाई जाती हैं जिनकी कीमत भी अलग-अलग होती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी सब्जी है जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे, क्योंकि इस सब्जी की कीमत में आप एक सोने का हार खरीद सकते हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन पूरी तरह सच है। आइए जानते हैं कि इस सब्जी का नाम क्या है और क्या कीमत है? 

दुनिया की सबसे महंगी सब्जी का नाम हॉप शूट्स है जो आम सब्जी नहीं है। सब्जी मंडी या और दूसरी सब्जियों की तरह अन्य बाजार में शायद ही यह मिले। इस सब्जी को आप ऑर्डर देकर मंगा सकते हैं। बाजार में हॉप शूट्स सब्जी की कीमत 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक है। हॉप शूट्स की एक किलो दाम में आम आदमी एक सोने का हार खरीद सकता है। उत्तरी अमेरिका में मिलने वाले हॉप शूट्स हरे और शंकु के आकार के फूल होते हैं। बीयर बनाने में इस सब्जी का इस्तेमाल किया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : iStock

हॉप शूट्स एक फूल होता है जिसे आप हॉप कोन्स कहते हैं। इसके फूल का बीयर बनाने में इस्तेमाल होता है जबकि इसकी टहनियों का खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। महंगी सब्जी होने की वजह से इसको खान आम आदमी के बस की बात नहीं है। इस सब्जी का इस्तेमाल तपेदिक के इलाज में भी किया जाता है। इसका डंठल तपेदिक के इलाज में काफी प्रभावी माना जाता है। दवाइयां बनाने में हॉप शूट्स का इस्तेमाल भी किया जाता है। हॉप्स को एक नियमित तापमान और छंटाई की आवश्कता पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 5
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : iStock
कई सालों से बाजार में यह सब्जी इसी कीमत पर बिक रही है। दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की कीमत अलग-अलग होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसकी कीमत इसके क्वालिटी पर तय की जाती है। बेहद दुर्लभ सब्जी हॉप शूट्स का इस्तेमाल अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रूप में किया जाता है। 

Optical Illusion: क्या तस्वीर में 10 सेकेंड के अंदर डोनाल्ड ट्रंप को खोज लेंगे? खोज लिया तो बन जाएगा रिकाॅर्ड

4 of 5
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : iStock
इस सब्जी में कई चमत्कारी पाए जाते हैं। सिर्फ इसके सेवन से ही कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। हॉप में कई एंटीबॉयटिक तत्व मिलते हैं। इसकी वजहे से जड़ी-बुटी के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस सब्जी का इस्तेमाल कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं को बनाने में किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी - फोटो : iStock
हॉप शूट्स को कच्चा भी खाया जाता है, लेकिन यह बहुत कड़वा होता है। इसकी टहनियों को सलाद के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका फूल भी बेहद कड़वा होता है। इसका अचार बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अचार खान में बेहद स्वादिष्ट होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें