दुनिया की 5 सबसे खूंखार जनजातियां
- फोटो : Adobe Stock
यानोमानी जनजाति
दक्षिण अमेरिका में यानोमानी जनजाति रहती है,जिसे यानम या सेनेमा के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण अमेरिका के अलावा यह जनजाति वेनेजुएला और ब्राजील के कुछ इलाकों में भी पाई जाती है। इस आदिवासी जनजाति की सभ्यता पश्चिमी सभ्यता से बिल्कुल उलट है। यह जनजाति अपनी संस्कृति और परंपराओं का पालन करती है।
जनजाति में अंतिम संस्कार करने की अनोखी परपंरा है, जिसे एंडोकैनिबेलिज्म कहा जाता है। परंपरा का पालन करने के लिए जनजाति के लोग अपने परिवार के मृतक शख्स का मांस खाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनजाति में किसी की मौत होने पर उसके शव को पत्तों और दूसरी चीजों से ढक कर रख दिया जाता है। इसके बाद जो शरीर बच जाता है उसे जला दिया जाता है। इसके बाद बची राख सूप बनाकर जनजाति के लोग पीते हैं। ऐसा वह अपनी परंपराओं की वजह से करते हैं।