कैमरे पर नजर पड़ने के बाद दुखी और नाराज शख्स भी मुस्कुराना शुरू कर देता है। यदि कैमरा अपने करीबी दोस्त के पास हो तो थोड़ी मस्ती भी हो जाती है। अमूमन ऐसा देखा जाता है कि तस्वीरें खींचे जाने के दौरान इंसान अजीबो-गरीब प्रतिक्रियाएं देते हैं लेकिन जब ऐसी ही प्रतिक्रियाएं जानवर भी देने लगें तो फोटो खुद ब खुद दिलचस्प बन जाती है।
हाल ही में कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी पुरुस्कारों का एलान किया गया। फाइनल लिस्ट में कुल 41 तस्वीरों का चयन किया गया है। इनमें से कुछ मजेदार तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिन्हें देखने के बाद आप दिन भर ताजगी महसूस करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
Wildlife MARY MCGOWAN
- फोटो : MARY MCGOWAN
चूहे की ऐसी प्रतिक्रिया को देखने के बाद मशहूर कार्टून कार्यक्रम टॉम एंड जेरी के, जेरी की याद आ जाती है। MARY MCGOWAN के कैमरे ने किया करिश्मा