क्यों मनाया जाता है यूएफओ दिवस
- फोटो : Pixabay
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जर्मनी के न्यूरेमबर्ग से चित्रों और लकड़ी की कटिंग मिली है। इनसे प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 1561 में वहां के लोगों ने आसमान में ग्लोब्स, क्रॉस और प्लेट जैसी वस्तुओं को देखा था। इसके अलावा टेक्सास में 1897 में आसमान में सिगार के आकार की बड़ी वस्तु नजर आई थी। बताया जाता है कि उस ऑब्जेक्ट की टक्कर एक विंडमिल से हुई थी।