World Shortest Flight : हवाई यात्रा का नाम सुनते ही लंबी उड़ानों, घंटों के सफर, और बड़े-बड़े हवाई अड्डों की तस्वीर सामने आती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक हवाई यात्रा महज 80 सेकंड में शुरू और खत्म हो सकती है? जी हां, दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा स्कॉटलैंड के वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे द्वीपों के बीच होती है, जो केवल 1.7 मील (2.7 किलोमीटर) की दूरी तय करती है। यह अनोखा सफर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है और इन दिनों ये हवाई यात्रा खूब चर्चे में है।
यह उड़ान स्कॉटलैंड की लोगानेयर (Loganair) एयरलाइन द्वारा संचालित की जाती है, जो वेस्ट्रे से पापा वेस्ट्रे तक रोजाना चलती है। सामान्य रूप से इस उड़ान को पूरा होने में करीब 80 से 90 सेकंड लगते हैं, लेकिन अनुकूल हवाओं के साथ पूर्व पायलट स्टुअर्ट लिंकलेटर ने इसे मात्र 53 सेकंड में पूरा कर रिकॉर्ड बनाया था।