फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricketers Who Became Fathers: भारतीय क्रिकेटर जो इस साल पिता बने, 46 वर्षीय जहीर समेत इस लिस्ट में कई स्टार

Tue, 17 Jun 2025 09:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल अब तक कई भारतीय क्रिकेटरों के घर किलकारियां गुंजी हैं। कई स्टार भारतीय क्रिकेटर्स पिता बने हैं। आइए जानते हैं किनके-किनके घर खुशियां आईं...
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेटर्स जो साल 2025 में पिता बने - फोटो : instagram
भारत के स्टार क्रिकेटर नीतीश राणा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी साची मारवाह ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। साची ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि यह कहानी में ट्विस्ट की तरह है और इस बारे में उन्होंने सोचा ही नहीं था। नीतीश आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी रह चुके हैं।

साची ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, 'हमारे हमेशा के लिए टैटू से लेकर जुड़वां बेटों तक...प्लॉट ट्विस्ट जो हमने उम्मीद नहीं की थी। वही तारीख (14.06.25)...हम भी वही..बस इसमें दो छोटे बच्चे जुड़ गए हैं।' साची के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक दोनों बेटों का जन्म 14 जून को हुआ। नीतीश ने 18 फरवरी 2019 को साची से शादी की थी। साची एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नीतीश और साची - फोटो : Instagram
साची के पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं भी आईं। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने लिखा, 'नन्हीं सी खुशियों के आगमन पर बधाई। मैं वादा करती हूं कि मैं ऐसी बुआ बनूंगी जिसका हर बच्चा सपना देखता है।' वहीं, क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने भी दिल बनाकर प्रतिक्रिया दी है। वेंकटेश अय्यर ने लिखा- पाजी को बधाई। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले पीयूष चावला ने लिखा- आपको बधाई और नीतीश हमारे क्लब में आपका स्वागत है। राजस्थान रॉयल्स ने भी नीतीश और साची को बधाई दी है। आरआर ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के अंदाज में लिखा- यस इज ए टू। राहुल तेवतिया, रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल, मोहसिन खान ने भी नीतीश और साची को बधाई दी। इस साल अब तक कई भारतीय क्रिकेटरों के घर किलकारियां गुंजी हैं। कई स्टार भारतीय क्रिकेटर्स पिता बने हैं। आइए जानते हैं किनके-किनके घर खुशियां आईं...
विज्ञापन

3 of 6
जहीर-सागरिका - फोटो : instagram
1. जहीर खान-सागरिका
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घटगे ने अप्रैल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों ने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। जहीर 46 साल की उम्र में पिता बने।

4 of 6
राहुल और आथिया - फोटो : instagram
2. केएल राहुल-आथिया
भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल मार्च में पिता बने। पत्नी आथिया ने लड़की को जन्म दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
शिवम दुबे और अंजुम - फोटो : instagram
3. शिवम दुबे-अंजुम
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के घर नए साल में खुशियां आईं। उनकी पत्नी अंजुम खान ने तीन जनवरी को बेटी को जन्म दिया। शिवम और अंजुम ने अपनी बेटी का नाम महविश शिवम दुबे रखा है। यह इन दोनों का दूसरा बच्चा है। इससे पहले दोनों का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीतीश और साची - फोटो : Nitish Rana Instagram
4. नीतीश राणा-साची
भारत के स्टार क्रिकेटर नीतीश राणा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी साची मारवाह ने 14 जून को जुड़वा बेटों को जन्म दिया। साची ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें