फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खास है दुनिया का सबसे छोटा म्यूजियम, 'टेलीफोन बूथ' के बाहर लगती है लाइन

Sun, 24 Mar 2019 04:03 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
World's Smallest Museum - फोटो : travelandleisure.com
पहले जब हमें दूर शहर में रहने वाले किसी रिश्तेदार से बात करना होता था तो हम टेलीफोन बूथ जाते थे। लेकिन अब वह दौर गुजर चुका है। धीरे-धीरे टेलीफोन बूथ नदारद होते जा रहे हैं। लेकिन एक संस्था ने टेलीफोन बूथ को जिंदा रखने के लिए सहेझने का प्रयास किया वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में, जिसके कारण इन टेलीफोन बूथों को देखने के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : twitter
रअसल, ब्रिटेन में एक टेलीफोन बूथ को म्यूजियम में बदल दिया गया है। ब्रिटिश टेलीकम्यूनिकेशन ने उपयोग में ना होने के कारण 43 टेलीफोन बूथ को हटाने का फैसला लिया था, लेकिन वॉरले कम्यूनिटी एसोसिएशन नामक संस्था की ओर से इन्हें बचाने का सफल प्रयास किया गया। साल 2008 से यह संस्था विभिन्न तरीकों से पैसा इकट्ठा कर इस तरह की पुरानी चीजों को बचाने का काम करती आ रही है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : express.co.uk
इंग्लैंड के यॉर्कशायर के पश्चिम भाग में ऐसे ही एक पुराने टेलीफोन बूथ को म्यूजियम का रूप दिया गया है। ऐसे में वॉरले कम्यूनिटी एसोसिएशन द्वारा दुनिया के सबसे छोटे म्यूजियम की स्थापना की गई है। यह सिर्फ 36 वर्ग फीट का है और इतनी छोटी सी जगह में कई सारी ऐतिहासिक चीजों को रखकर सजाया गया है। इनमें आर्टिफैक्ट्स, पुराने फोटोग्राफ्स और एंटिक ज्वैलरी आदि चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : express.co.uk
इस संग्रहशाला का नाम द मेपोल इन रखा गया है। इस टेलीफोन बूथ म्यूजियम को देखने के लिए हर दिन कई लोग जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि हर तीन महीने में टेलीफोन बूथ म्यूजियम के अंदर रखे सामानों को बदल दिया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें