फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Watermelon: जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज? इस दुर्लभ फल की लगती है बोली

Thu, 14 Nov 2024 05:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Black Watermelon: भारत में मिलने वाले तरबूज की अधिकतम कीमत 100 से 200 रुपये होती है। 150 से 200 रुपये में एक तरबूज आराम से मिल जाता है, लेकिन एक ऐसा तरबूज है जिसकी कीमत लाखों में होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज? - फोटो : Adobe Stock
Black Watermelon: दुनियाभर में कई फल मिलते हैं। इन फलों की कीमतें अलग-अलग होती हैं। अलग-अलग मौसम में अलग-अलग फल भी होते हैं। भारत में आमतौर पर फलों की कीमत 500 तक होती है। गर्मी के दिनों में खरबूजा और तरबूज जैसे फलों की मांग अधिक होती है। भारत में मिलने वाले तरबूज की अधिकतम कीमत 100 से 200 रुपये होती है। 150 से 200 रुपये में एक तरबूज आराम से मिल जाता है, लेकिन एक ऐसा तरबूज है जिसकी कीमत लाखों में होती है। 

आम आदमी इस तरबूज को खरीदने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता है। मांग के हिसाब तरबूज की कीमतें घटती और बढ़ती हैं। लेकिन हम आपको जिस तरबूज के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी नीलामी होती है। इस खास तरबूज को हर कोई नहीं खरीद सकता है। आइए इस अनोखे और दुर्लभ तरबूज के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज? - फोटो : Adobe Stock
जापान में यह दुर्लभ तरबूज पाया जाता है। इससे दुनिया का सबसे महंगा तरबूज कहा जाता है। यह तरबूज डेनसुक प्रजाति का है, जिसे काला तरबूज भी कहा जाता है। जापान के होकाइडो आइलैंड के उत्तरी इलाके में सिर्फ यह पाया जाता है। इस दुर्लभ प्रजाति के तरबूज की पैदावर बहुत कम होती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि डेनसुक प्रजाति का तरबूज एक साल में सिर्फ 100 पीस ही पैदा होता है। इसके कारण फलों की मंडी में यह बेहद मुश्किल से मिलता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज? - फोटो : Adobe Stock
डेनसुक प्रजाति के तरबूज इतने खास होते हैं कि इनकी हर साल नीलामी की जाती है और यह दुकानों पर नहीं बिकते हैं। इस तरबूज की बड़ी-बड़ी बोलियां लगती हैं और इनकी कीमत लाखों में होती है। इस प्रजाति के तरबूज की एक बार नीलामी की गई थी जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपये लगी थी। 

Optical Illusion For IQ Test: तस्वीर में मासूम के बीच लिखा है जासूस, जीनियस हैं तो 9 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

4 of 5
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज? - फोटो : Adobe Stock
यह काला तरबूज दुनिया का सबसे महंगा और दुर्लभ तरबूज है। यह अपनी खासियत की वजह से बेहद दुर्लभ है। यह तरबूज बाहर से चमकीला और काला दिखता है। इसके अंदर लाल रंग का हिस्सा कुरकुरा होता है। यह दूसरे तरबूजों से स्वाद में ज्यादा मीठा होता है, तो वहीं इसमें बीज भी बेहद कम होते हैं। इस तरबूज को खाने वाले लोग बताते हैं कि यह अधिक स्वादिष्ट और मीठा होता है। 

Sunita Williams: क्या सुनीता विलियम्स का तेजी से घट रहा है वजन? अंतरिक्ष यात्री ने खुद बताया पूरा सच
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज? - फोटो : Adobe Stock
बताया जाता है कि इस दुर्लभ प्रजाति का हर तरबूज महंगा नहीं बिकता है। पहली फसल का तरबूज सिर्फ महंगा होता है। इसके बाद जो तरबूज होता है वह 19 हजार रुपये तक बिकता है। लेकिन इसके बावजूद भी यह साधारण तरबूजों से कई गुना महंगा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें