फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World's Oldest Person Dies: दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन, जानिए केन तनाका के बारे में रोचक तथ्य 

Tue, 26 Apr 2022 12:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन - फोटो : Twitter @falaxyconnect
World's Oldest Person Dies: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला केन तनाका अब नहीं रहीं। जापान की रहने वाली केन ने 119 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 2 जनवरी 1903 को जापान के दक्षिण-पश्चिमी फुकुओका इलाके में हुआ था। केन तनाका का जन्म जिस साल हुआ था उसी साल राइट बंधुओं ने अपनी पहली बार उड़ान भरी थी। 

साल 2019 में उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया था जिसमें बताया गया था कि केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्स हैं।  जापान की सरकार ने सोमवार को बताया कि केन तनाका का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केन तनाका ने एक अस्पताल में 19 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहा था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी केन तनाका के निधन के बाद ट्वीट किया है और कहा कि यह बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि केन अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 
विज्ञापन

2 of 7
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन - फोटो : Twitter @RajputIndi

केन तनाका को चॉकलेट और फिजी पेय बेहद पसंद था। केन की साल 1922 में शादी हुई थी और वह 4 बच्चों की मां थीं। हाल के दिनों में वह एक नर्सिंग होम में रह रही थीं। यहां पर वह सोडा, चॉकलेट, बोर्ड गेम का आनंद उठाती थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन - फोटो : Twitter @ThanatosArchive

गिनीज वर्ल्ड में साल 2019 में जब उनका नाम दर्ज हुआ था, तो उस समय वह 116 साल की थीं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति का दर्जा दिया था। 

4 of 7
@UsherYann - फोटो : Twitter

सितंबर 2020 में 117 साल और 261 दिन की उम्र के बाद तनाका जापान में अब तक की सबसे उम्रदराज शख्स बन गई थीं। तनाका की मौत के बाद अब फ्रांस की लुसिले रेनडोन दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्स बन गई हैं जिनकी उम्र 118 साल 73 दिन है।
विज्ञापन

5 of 7
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन - फोटो : Twitter @popcentral_
हल कर देती थीं गणित के कठिन सवाल

केन तनाका चॉकलेट और सोडा लेना पसंद करती थीं। इसके अलावा वह नर्सिंग होम में बोर्ड गेम खेलती थीं और गणित के कठिन प्रश्न भी हल करती थीं। जब वह युवा थीं, तो कई व्यापार किए थे जिसमें नूडल शॉप और राइस केक स्टोर मुख्य रूप से शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन - फोटो : Twitter @africabnn
तनाका नौ भाई-बहन थीं। उन्होंने 19 साल की उम्र में 1922 में हाईडिओ तनाका से शादी की। उनके चार बच्चे थे और उन्होंने पांचवां बच्चा गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन - फोटो : Twitter @CRTV_web
जानिए क्या था लंबी उम्र का राज

तनाका ने अपनी लंबी उम्र के बारे में बताया था। उनका कहना था कि उनकी लंबी उम्र का राज स्वादिष्ट भोजन और नई चीजों को सीखना है। उनके खाने में चॉकलेट और सोडा भी शामिल था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें