विश्वभर में कई तरह के अनोखे झरने हैं। कोई हजारों फीट की ऊंचाई से गिरता है, तो कोई आग उगलता है तो कोई रंग बदलता है। ऐसे झरने जिन्हें देखकर किसी की भी आंखें खुली की खुली रह जाएं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ झरनों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कैलिफोर्निया के नेशनल पार्क में हॉर्सटेल फॉल है। कहते हैं कि फरवरी के आखिरी दो हफ्ते में इस झरने का रंग बदलकर लाल हो जाता है। देखने में ऐसा लगता है कि जैसे इसमें से आग की लपटें निकल रही हों। इसे देखने के लिए दूर दूर से पर्ययक आते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कनाडा का कैमरून फॉल्स जून में गुलाबी रंग का दिखाई देता है। ऐसा एक विशेष पदार्थ एग्रीलाइट के पानी में मिलने से होता है। तुर्की का पमुकुले वाटरफॉल देखने में बेहद ही खूबसूरत है। इसे अपनी आंखों से न देखकर आप इसकी खूबसूरती की कल्पना भी नहीं कर सकते।
4 of 5
तुर्की में पमुकुले का अर्थ होता है रूई का महल। यह झरना 8860 फीट लंबा, 1970 फीट चौड़ा और 525 फीट ऊंचा है। यह कार्बोरेट मिनरल्स के कारण बनने वाली टेरेस की वजह से मशहूर है। इसमें चट्टानों के ऊपर एक टेरेस बन जाती है।