फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, जगह इतनी कम है सुनते ही सिर चकरा जाएगा

Tue, 10 Jul 2018 06:12 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुनियाभर में ऐसे कई आइलैंड हैं जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। वैसे कुछ आइलैंड ऐसे भी हैं जिनके बारे में लोगों को पता भी नहीं है। ये आईलैंड दुनिया में मौजूद हैं लेकिन यहां कोई जाता नहीं क्योंकि किसी को इनके बारे में जानकारी ही नहीं है। ऐसे ही एक आइलैंड के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ये आईलैंड इतना छोटा है कि इसके साइज के बारे में जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
न्यूयॉर्क के एलेक्जेंड्रिया बाय के पास एक छोटा सा आइलैंड है। इसे दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड कहा जाता है। इस आइलैंड का नाम 'जस्ट रूम इनफ' है। आपको बता दें कि इस आइलैंड का साइज एक टेनिस कोर्ट के बराबर है। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि इस आइलैंड पर सिर्फ एक घर और एक ही पेड़ मौजूद है।
विज्ञापन

3 of 5
'जस्ट रूम इनफ' आइलैंड इतना छोटा है कि यह एक घर के एक कोने से शुरू होकर उसी घर के दूसरे कोने पर खत्म हो जाता है। पूरी दुनिया में करीब 2000 से ज्यादा आइलैंड मौजूद हैं और ये आइलैंड भी उनमें से एक ही है। ये आइलैंड सिर्फ 3,300 स्क्वायर फीट जगह में है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

4 of 5
आपको बता दें कि 'जस्ट रूम इनफ' आइलैंड से पहले 'बिशप रॉक' दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड था लेकिन अब यह बदल चुका है। 'जस्ट रूम इनफ'  आइलैंड बिशप आइलैंड के आधे के बराबर है। पहले ये आइलैंड 'हब आइलैंड' के नाम से जाना जाता था लेकिन साल 1950 में इस आइलैंड को एक परिवार ने खरीद लिया था जिसके बाद उस परिवार के लोगों ने यहां पर एक छोटा सा घर बनाकर एक पेड़ लगवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुछ समय बाद उन्होंने इस आइलैंड का नाम 'हब आइलैंड' से बदलकर 'जस्ट रूम इनफ' रख दिया था। उस समय परिवार के लोगों ने वीकेंड बिताने के लिए इस आइलैंड पर घर बनाया था लेकिन धीरे-धीरे इस छोटे से आइलैंड को देखने के लिए कई टूरिस्ट आने लगे और इसे दुनिया में नई पहचान मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें