फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसा है 55 किमी लंबा दुनिया का सबसे बड़ा पुल, 3 घंटे की दूरी 30 मिनट में होगी तय

Mon, 22 Oct 2018 08:18 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
चीन समंदर पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करने वाला है। 55 किलोमीटर तक फैले हुए इस पुल का नाम, हॉन्ग कॉन्ग-झुहाई-मकाउ पुल है जो बुधवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा। ये नदी या समुद्र, कहीं पर भी बना दुनिया का छठा सबसे लंबा पुल होगा। ये नया सी ब्रिज साउथ चाइना सी पर पर्ल रिवर डेल्टा के पूर्वी और पश्चिमी छोर को जोड़ेगा।

झुहाई चीनी मैनलैंड पर बसा शहर है, जो अब हांगकांग और मकाऊ, दोनों स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन से जुड़ जाएगा। चीन से हॉन्ग-कॉन्ग यात्रा करने में 3 घंटे का समय लगता था, अब वह 30 मिनट में पूरा हो जाएगा। समुद्र के ऊपर बने इस पुल को बनाने में 4 लाख टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है. इतना स्टील 60 एफिल टॉवर के वजन के बराबर है।  
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
इस पुल में डुअल थ्री लेन है, जो समुद्र के ऊपर 22.9 किलोमीटर है जबकि 6.7 किलोमीटर समुद्र के नीचे सुरंगनुमा शक्ल में है। इसकी गहराई 44 मीटर तक है। पुल का बाकी हिस्सा जमीन पर बना है। सुरंग के दोनों तरफ दो कृत्रिम द्वीप हैं। ये दोनों 10 लाख वर्ग फुट के ज्यादा इलाके में बने हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
ये पर्ल रिवर एश्चुअरी के छिछले क्षेत्र में बना है ताकि पुल और सुरंग के इलाकों के बीच में ट्रांसिट मिल सके। समुद्र के नीचे जो सुरंग बनी है, वो 33 ब्लॉक से तैयार हुई है। इनमें से हरेक 38 मीटर चौड़ा, 11।4 मीटर ऊंचा और 80 हजार टन वजनी है। इस पुल में 4 लाख टन स्टील लगा है, जो रिक्टर पैमाने पर 8 की तीव्रता वाले भूकंप को भी आसानी से झेल सकता है।

4 of 6
- फोटो : social media
ये पुल काफी वक्त भी बचाएगा। हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से झुहाई तक जाने में चार घंटे का वक्त लगता है, जो अब घटकर 45 मिनट रह जाएगा। क्वाई चुंग कंटेनर पोर्ट (हांगकांग) और झुहाई के बीच आने-जाने में लगने वाला समय साढ़े तीन घंटे से कम होकर सवा घंटे रह जाएगा। हालांकि इस पुल की आलोचना करने वाले भी कम नहीं हैं। आलोचकों का कहना है कि इस पुल के जरिए चीन हांगकांग और मकाऊ पर अपने नियंत्रण का राजनीतिक संदेश देना चाहता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
हांगकांग और मकाऊ दोनों अतीत में यूरोपीय ताकतों की कॉलोनी रहे हैं और 1990 से दशक में इनका नियंत्रण चीन को मिला है। ये दोनों 'वन कंट्री, टू सिस्टम' सिद्धांत पर चलते हैं, जो उन्हें 50 साल के लिए चीन से स्वतंत्र अपना सरकारी तंत्र चलाने की इजाजत देता है। ये ब्रिज तीनों शहरों के बीच की दूरी महज एक घंटे पर ले आएगा और इससे आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
इस परियोजना का विचार साल 2003 में आया था और दिसंबर 2009 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। इस पर कुल 120 अरब युआन या 17.3 अरब डॉलर का खर्च आया है। इसका खर्च हांगकांग, झुहाई और मकाऊ की सरकारें मिलकर उठा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें