अपनी उम्र से कम दिखने की चाहत हर किसी में होती है। मर्द हो या औरत, दौड़ती उम्र और बढ़ती झुर्रियां किसी को पसंद नहीं आती हैं। उम्र को घटाने के लिए बाजार ने भारी-भरकम खर्चे वाले काम शुरू कर रखे हैं। जहां पहुंचकर लोग पैसे खर्च करने में संकोच नहीं करते हैं। सामान्यत ऐसा माना जाता है कि उम्र से कम दिखने का रोग ज्यादातर महिलाओं में होता है। इसलिए आज आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस देश की महिलाओं की उम्र की घड़ियां बंद पड़ चुकी हैं।