फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद झड़ गए सारे बाल, फिर हुआ ये चमत्कार

Wed, 15 Nov 2017 08:53 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 5
Ashleigh's hair fell out in chunks due to stress
डॉक्टर भी इस बात को मानने से इंकार नहीं कर सकते कि हमारे बाल झड़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण तनाव होता है। इसके साथ-साथ  तनाव कई बड़े रोगों की वजह भी बनता है। दरअसल, तनाव को हार्मोनल बदलावों की वजह भी माना जाता है जिससे बाल गिर सकते हैं। 

अपनी इस खबर के माध्यम से जो घटना हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं उसमें तनाव का चौंकाने वाला रिजल्ट आपके साथ शेयर करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Ashleigh's before hairfall
The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक एक 22 वर्षीय युवती ने यह दावा किया कि रिश्तों में तनाव के कारण उसके सिर के सारे बाल झड गए। वह महज तीन महीनों के भीतर पूरी तरह गंजी हो चुकी थी। लेकिन जब कुछ महीने पहले उसे नया प्यार मिला तो चमत्कार हो गया। 

उसके सिर के बाल फिर से निकलना शुरू हो गए। अब उसकी जुल्फें पहले से बेहतर निकल रही हैं। युवती ने बताया है कि कैसे उसे दूसरा प्यार मिलने से चार महीनों में उसके बाल फिर से उग आए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Ashleigh
नवंबर 2014 की बात है जब सुपरमार्केट सहायक एशले अलकोटाइबी के साथ यह घटना घटी। एशले के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया था। इस कारण वह भयंकर तनाव में आ गई। तेजी से उसके बाल गिरने लगे। वह डॉक्टर के पास गई लेकिन इसमें डॉक्टर भी उसकी कोई मदद नहीं कर पाए। डॉक्टरों ने एशले को बताया कि इसके निदान का एक ही तरीका है। तनाव को दूर करना। डॉक्टर ने एशले को चेतावनी देते हुए कहा अगर ऐसा नहीं हुआ तो कुछ नहीं किया जा सकता है। 

फरवरी 2015 तक एशले 95 प्रतिशत गंजेपन का शिकार हो चुकी थी। एशले को ब्रेकअप की वजह से ऐसा लगने लगा कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई है। लेकिन फिर उसकी जिंदगी में एक बड़ा चमत्कार हुआ। दरअसल, एशले को एकबार फिर से प्यार हुआ। एशले अपने आपको खुशकिस्मत समझती है कि उसके जीवन में उसे दूसरा प्यार मिल पाया क्योंकि एक समय तनाव के चलते उस पर सुसाइडल टेंडेंसी हावी होने लगी थी।  


 

4 of 5
Ashleigh
लेकिन एशले को जब दूसरी बार प्यार हुआ तब जाकर वह अपनी इस समस्या को समझ पाई। क्योंकि अचानक ही एशले के बाल गिरना बंद हो गए। हालांकि उसके सिर पर कुछ ही बाल रह गए थे लेकिन धीरे-धीरे उसका तनाव कम होने के चलते रिजल्ट बेहतर मिलने लगे। डॉक्टर भी हैरान रह गए थे।

​एशले अपने गिरते बालों को रोकने के लिए कई डॉक्टर के पास जा चुकी थी लेकिन उससे कोई फायदा नहीं मिला। इस संबंध में वे कहती हैं " मेरे सिर के बाल हर किनारे लगातार गिर रहे थे, ब्रेकअप के बाद मेरा रहा-सहा विश्वास बालों के टुकड़ों के साथ घटता चला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ashleigh with John
लेकिन अब इन्हें वापस देखकर मैं बेहद खुश हूं। मैं अपने पुराने रिश्ते से नाखुश थी, मेरे बालों का गिरना और मेरे प्रेमी के साथ चल रहे मूर्ख तर्कों को जोड़ने में मुझे कुछ समय जरूर लगा।"

अपने Ex-ब्वॉयफ्रेंड को डंप करने के बाद जब मेरी मुलाकात जॉन रॉबिन्सन (26) से हुई तब से मैं खुशी का फिर से अहसास करने लगी। सिर्फ चार महीने बाद ही मेरे बाल फिर से आने लगे। अब मेरे सिर पर घने बाल हैं और जॉन के साथ मैं बेहद खुश हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें