फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 24 साल की महिला कॉन्सेटबल को हुआ कैदी से प्यार, इश्क में उठाया ऐसा कदम जानकर हो जाएंगे दंग

Wed, 10 Oct 2018 01:33 PM IST
फिचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jail Love Story
इंसान जब प्यार में पड़ता है तो जिंदगी को लेकर उसके मायने बदल जाते हैं। सही और गलत के पैमाने मापने से पहले वह नफा और नुकसान का आंकलन नहीं करता है। शायद इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि इंसान प्यार में कुछ भी कर सकता है। स्कॉटलैंड के ऐडीवेल जेल में ऐसा ही कुछ हुआ, जिसे जानने के बाद लोग दंग रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jail Love Story
एडीवेल जेल में घटित हुई यह घटना आपको किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह लग सकती है, यहां जेल में ड्यूटी के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी की नजरें एक कैदी से दो-चार हो गईं। दोनों प्यार में इस कदर डूब गए कि महिला ने ऐसा कदम उठा लिया कि हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन

3 of 6
Jail Love Story
स्कॉटलैंड के वेस्ट लेथियन जेल में 24 साल की क्रिस्टी डेविडसन नाम की महिला गार्ड के तौर पर काम करती थी। एक दिन अचानक उसने नौकरी छोड़ दी। जिस दिन डेविडसन ने अपना इस्तीफा सौंपा उसी दिन 31 साल के कैदी जेमी बंटिंग की रिहाई हुई। जेमी लंबे वक्त से जेल में सजा काट रहा था। लेकिन सोशल मीडिया से मिला इश्क का सुराग।

4 of 6
Jail Love Story
दोनों ने अपने इश्क को सबसे छिपाकर रखा लेकिन जेमी के रिहा होते और डेविडसन के नौकरी छोड़ने के बाद, दोनों एक साथ एक ही तस्वीर में नजर आए। क्रिस्टी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की, वहां जेमी उनके साथ हंसते खिलखिलाते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
Jail Love Story
तब लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जेल में ड्यूटी के दौरान ही दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ होगा जिसकी वजह से क्रिस्टी ने नौकरी छोड़कर जेमी संग रहने का फैसला किया। दोनों ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वो काफी नजदीक नजर आ रहे हैं। अब सारा मामला जब खुल गया तो मीडिया जेल के अधिकारियों के पास पहुंच गए। अधिकारियों ने भी हैरान करने वाली बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jail
जेल के अधिकारियों ने कहा कि यह एक पुरुष और महिला का निजी मामला है, इसमें जेल प्रशासन दखल नहीं दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें