दुनियाभर की सोशल साइट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को आपने भी कई बार देखा होगा। ये तस्वीर है दुनिया के सबसे काले बच्चे की। इस तस्वीर में एक नोट भी लिखा हुआ है "साउथ अफ्रीका में पैदा हुआ दुनिया का सबसे काला बच्चा"। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे काले बच्चे की तस्वीर का सच।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
फेसबुक और वॉट्सअप पर वायरल हो रही इस तस्वीर में एक बेहद काला बच्चा नजर आ रहा है। न सिर्फ उसके शरीर का रंग काला है बल्कि आंखे और जीभ भी पूरी तरह से काली हैं। इस बच्चे की तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
3 of 7
लेकिन ये जानकर आप चौंक जाएंगे की वायरल हो रही इस तस्वीर में कोई बच्चा नही है बल्कि पॉलिमर क्ले आर्ट से बनी एक डॉल है, जिसे Ooak baby gorilla monkey Clay Doll के नाम से जाना जाता है। ये डॉल एक आर्टिस्ट लीला पियरसन की क्रिएशन है।
4 of 7
वैलेंटाइन डे के दौरान ई-कॉमर्स वेबसाइट eBay पर गुड़िया को खरीदने की होड़ लग गई थी। ऑनलाइन साइट पर ये डॉल तकरीबन 3 हजार से साढ़े पांच हजार रुपए तक खरीदी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
दरअसल, इंसान की तरह दिखने और काले रंग को देखते हुए इसे साउथ अफ्रीका का बताया गया था। जिसके बाद दुनिया भर में इसकी तस्वीर वायरल हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
इस तस्वीर को सबसे पहले ट्विटर पर @NaimHumphrey ने 10 जून 2015 को सबसे काला बच्चा बताकर पोस्ट किया था। फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह बच्चा ट्रेंड करने लगा।
यहां तक की इस खबर के वायरल होने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी इस तरह के बच्चे होने की बात को नकारा था। बता दें कि यह दावा किया जा रहा था कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस बच्चे का नाम शामिल कर लिया गया है, जिसका खुद गिनीज रिकॉर्ड ने खंडन किया।