फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने कर दिखाया ऐसा करिश्मा दंग हुई पूरी दुनिया, अब कौन देगा इसे टक्कर

Sun, 31 Dec 2017 09:59 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
नए ईजाद की वजह से सुर्खियों में रहने वाले चीन ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इस करिश्मे से न सिर्फ पूरी दुनिया दंग रह गई है बल्कि इसके बारे में जानने के लिए परेशान भी है कि इन्हें आखिर ये आइडिया आया कहां से। आप भी देखेंगे तो बस देखते ही रह जाएंगे...
विज्ञापन

2 of 6
china solar road
आपकी जानकारी के लिए बता दें यहां दुनिया की पहली अनोखी सड़क तैयार की गई है। इस मामले में चीन को टक्कर देने वाला फिलहाल कोई मौजूद नहीं है। यहां दुनिया का पहला सोलर एक्सप्रेस-वे शुरू किया गया है। कहा जा रहा है कि इस सड़क पर गाड़िया दौड़ती रहेंगी और बिजली बनती रहेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
china solar road
यह पूर्वी चीनी प्रांत शानडोंग की राजधानी जिनान में है। एक किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह से पारदर्शी है। इसमें लगे मजबूत धातु के जरिये सूर्य का प्रकाश आसानी से पहुंच सकेगा। 5,875 वर्गमीटर में लगे इन पैनल से एक साल में करीब दस लाख किलोवाट ऊर्जा होगी।

4 of 6
china solar road
क्वीलु ट्रांसपोटेशन डेवलपमेंट ग्रुप के मुताबिक, इससे आठ सौ घरों में पर्याप्त बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। इस बिजली से हाईवे की रोड लाइट, साइनबोर्ड, सर्विलांस कैमरे और इंटरनेट सेवा चलाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह सौर हाईवे अभी परीक्षण के दौर में है। इसे बीस साल के लिए डिजाइन किया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
china solar road
बचेगी सोलर फार्म की जमीन
सड़क के नीचे सोलर पैनल लगाने से सोलर फार्म बनाने में लगने वाली जमीन बचेगी। वहीं जहां बिजली की जरूरत होगी, ठीक वहीं सड़कों के नीचे सोलर पैनल लगाकर बिजली की हस्तांतरण दूरी को भी कम किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
china solar road
यह पारदर्शी सड़क तीन परत में बनाई गई है। पहले कंकरीट की परत, दूसरे में पतले सिलिकॉन के पैनल और सबसे नीचे वॉटरप्रूफ परत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें