फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में सिर्फ 12 घंटे के लिए खुलता है ये अद्भुत मंदिर, जहां विराजमान है शिव-शक्ति का अनूठा स्वरुप

Mon, 24 Sep 2018 05:41 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
lingeshwara temple Chhattisgarh
भारत में अनेकों ऐसे मंदिर हैं जिनकी पौराणिकता और मान्यता एक निश्चित परिधि के भीतर ही छिपी हुई है। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित माता लिंगेश्वरी का मंदिर ऐसा ही है। छत्तीसगढ़ के भीतर इसकी काफी मान्यता है लेकिन राज्य से बाहर इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। यह मंदिर साल में सिर्फ 12 घंटे के लिए खुलता है। दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों को रेंग कर पहुंचना पड़ता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
lingeshwara temple Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के जिस इलाके में यह मंदिर मौजूद है, वह नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता है। लिहाजा वहां शहर के लोगों का आना-जाना काफी कम है। हरे-भरे जंगलों के बीच एक छोटा सा गांव है अलोर, इसी गांव के किनारे पहाड़ों पर एक प्राकृतिक निर्माण है। इस निर्माण के द्वार पर एक छोटा सा पत्थर रखा हुआ है। इस पत्थर को हटाने के बाद ही मंदिर में प्रवेश किया जा सकता है। यहां मौजूद देवता को शिव और पार्वती के समन्वित स्वरूप को लिंगेश्वरी के नाम से जाना जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
lingeshwara temple Chhattisgarh
इस मंदिर की एक और खासियत है, कहते हैं कि मंदिर में विराजमान देवता को खीरा चढ़ाओ तो मुंह मांगी मुराद पूरी होती है। लिहाजा मंदिर के बाहर भारी संख्या में खीरा मिलता है और प्रसाद के तौर पर लोग खीरा खाते भी है। जिसकी वजह से मंदिर के आस-पास के इलाकों में खीरे की एक अजब ही सुगंध मिलती है।

4 of 6
lingeshwara temple Chhattisgarh
ऐसी मान्यता है कि यदि विवाहित जोड़े औलाद की चाह रखते हैं तो उन्हें लिंगेश्वरी माता को खीरा चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
lingeshwara temple Chhattisgarh
मंदिर एक विशाल पर्वत पर स्थित है, जहां खड़े होकर दर्शन करना संभव नहीं है। लिहाजा लोग रेंग-रेंग कर दर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hindu Temple
साल में एक दिन, कुछ ही घंटों के लिए खुलने की वजह से यहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। मंदिर और जिला प्रशासन मिल जुलकर इस दिन दर्शन करवाते हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें