ब्रिटेन के शाही परिवार में खुशी का मौका है। दरअसल, 19 मई को ब्रिटेन में शाही शादी होने वाली है। इस मौके पर दुनियाभर से खास मेहमानों को न्योता भेजा गया है। इस शादी में भारतीय मूल की एक महिला को भी आमंत्रित किया गया है।जी हां, यह उन 1200 लोगों में शामिल है, जिन्हें इस शादी में बुलाया गया है। इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
2 of 4
Rosie Ginday invited to Prince Harry, Meghan wedding
यह महिला ब्रिटेन में जन्मीं 34 वर्षीय रोजी गिंडे है जो पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं और बिस्किट बनाने वाली कंपनी 'मिस मैकरून’ की फाउंडर हैं। उनकी कंपनी की खास बात यह है कि वह अपना प्रॉफिट युवाओं के रोजगार प्रशिक्षण अवसरों पर खर्च कर देती हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Rosie Ginday
शादी का निमंत्रण मिलने की बेहद खास वजह है। दरअसल बीते माह बर्मिंघम में एक कार्यक्रम के दौरान राजपरिवार के लोगों ने उनके बनाएं बिस्किट का स्वाद चखा था, इस स्वाद के वह मुरीद हो गए।इसके बाद में राजपरिवार ने उनके काम के बारे में जाना। ब्रिटिश राजपरिवार रोजी के काम से इतना प्रभावित हुआ कि उन्होंंने रोजी को ऐसे मौकों पर परिवार के लिए अपनी सेवाएं देने की बात कही।
रोजी भी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए तैयार हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें रोजी ने यूनिवर्सिटी कॉलेज बर्मिंघम से शेफ का प्रशिशक्षण लिया और फिर अपना कारोबार जमाया। ब्रिटेन में बिजनेस और सामाजिक कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली रोजी को अपने काम के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। वह यह निमत्रंण पाकर बेहद खुश है।