मोबाइल पर चैटिंग के दौरान उंगलियों से टाइप करने की आफत जल्द ही खत्म होगी। दरअसल, वैज्ञानिकों ने ऐसे स्मार्ट रिंग और रिस्टबैंड विकसित किए हैं, जिनके जरिये यूजर्स हाथों के इशारे का इस्तेमाल कर मोबाइल पर टाइप कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 3
smart ring
रिंग और रिस्टबैंड में लगी एक खास तरह की चिप में मौजूद ध्वनिक तरंगे 22 विभिन्न सूक्ष्म उंगली संकेतों को पहचानने में सक्षम है, जिसे कई आदेशों के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। इसमें टी 9 कीबोर्ड इंटरफेस, संख्याओं का एक सेट व एप्लीकेशंस कमांड जैसे म्यूजिक प्ले और स्टॉप शामिल हैं।
यह तकनीक अमेरिकी साइन लैंग्वेज में उंगलियों की 12 हड्डियों के माध्यम से 1 से 10 तक की गिनती सटीक रूप से पहचान सकती है। जियॉर्जिया टेक के पीएचडी के छात्र चेंग जांग ने यह तकनीक विकसित की है।