दुनिया में घूमने और उसके बारे में पढ़ने से पता चलता है कि कहां पर क्या अनोखी चीज मौजूद है। इस दुनिया में जितनी ज्यादा खूबसूरत चीजें हैं उतनी ज्यादा ही खतरनाक चीजें भी हैं। आज हम आपको ऐसी ही खूबसूरत और अजीबोगरीब जगह के बारे में बता रहे हैं...
सबसे खास बात ये कि यह विदेश में नहीं बल्कि भारत में मौजूद है। इसलिए यह उन लोगों की पहुंच में है जिनके पास विदेश जाने के लिए पैसे नहीं। हां विदेश जैसी खूबसूरती का लुत्फ वे भारत में रहते हुए इस जगह जाकर ले सकते हैं।
जी हां, बार भारत को ठीक से घूम लेना चाहिए…कभी भी दूसरे देश में जाने की बात नहीं करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित मणिपुर बहुत ज्यादा खूबसूरत है। हालांकि ज्यादातर लोग इसकी खूबसूरती से अछूते रहे होंगे। अगर आप भी उससे रूबरू नहीं हुए तो एक बार मणिपुर जरूर जाएं। यहां सबसे बड़ी शुद्ध पानी की झील को देखकर आप जादूई दुनिया में पहुंच जाएंगे।
यकीन मानिए आप समुद्र में जिन आइलैंड पर छुट्टिया बिताने का मन रखते हैं वो सब आपको इस झील में मिल जाएगा। जी हां, यहां घास के बने हुए टापू पानी के ऊपर तैरते नजर आते हैं। ये टापू देखने में इतने खूबसूरत लगते हैं, जिन्हें देखकर कुदरत के कमाल के बारे में पता चलता है।
ये इंफाल से महज 45 किमी की दूरी पर स्थित है। इस झील का नाम लोकटक झील है। लगभग 200 से अधिक जलीय वनस्पतिक प्रजातियां यहां मौजूद हैं। पक्षियों और जंगली जानवरों की प्रजातियां तो आप गिनते रहते हैं।
यहां के मछुआरे इसी झील पर निर्भर है। सभी यहीं मछलीपालन करके अपना जीवनयापन करते हैं। इस झील में जो छोटे-छोटे टापू तैर रहे हैं वो दूर से देखने में ऐसे लगते हैं जैसे समुद्र में छोटे-छोटे आइलैंड हों।
ये छोटे टापू रोजाना तैरते हुए अपना स्थान बदलते हैं। जैसे आपने किसी टापू को आज यहां देखा है तो वो कल कहीं और पहुंच जाएगा।