आप कई दफा अपने देश को कोसते होंगे की यहां ये नहीं कर सकते या वो नहीं कर सकते। लेकिन ऐसे कई काम हैं जो आप और हम रोजाना भारत में करते हैं और अगर ये काम विदेश में किए गए तो जेल की सैर करनी पड़ सकती है। आगे की स्लाइड्स में जानिए वो काम...
विज्ञापन
2 of 9
रात को दस बजे के बाद भी जो जोर-जोर से गाने बजाए जाते हैं इंडिया में, वो विदेश में नहीं कर सकते। ध्वनि प्रदूषण के चक्कर में अंदर जाना पड़ सकता है आपको।
विज्ञापन
3 of 9
इंडिया में राह चलते आपका भी पाला पड़ा होगा भिखारियों से। विदेशों की सड़कों में आपको भिखारी देखने को नहीं मिलेंगे। कई देशों में तो भीख मांगना गैर जमानती अपराध है।
4 of 9
पान खा कर जगह-जगह थूकने वाले लोगों को तो गलती से भी विदेश नहीं जाना चाहिए। अगर वहां कोई इमारत लाल करने की कोशिश की तो पुलिस मार-मार के आपका चेहरा ही लाल कर देगी। कहीं भी स्पिट करना अपराध है विदेशों में।
विज्ञापन
5 of 9
पड़ोस में खाली पड़े प्लॉट पर रोज कूड़ा फेंकते हैं ना आप। विदेश में ऐसा किया तो पहले तो लोग पकड़ के मारेंगे फिर पुलिस खातिरदारी करेगी। बेल्जियम में तो कूड़ा फेंकने के तरीके भी तय हैं, जैसे नीली पॉलिथीन में फलाना कूड़ा और हरी में फलाना कूड़ा।
विज्ञापन
6 of 9
इंडिया में टैंपो में और बस में खूब सारे लोग भरने का रिवाज है। जितनी सीटों उसके डबल लोग बैठते हैं यहां लेकिन विदेश में ऐसा करने पर पुलिस आप पर जुर्माना तो लागएगी ही साथ ही आपका लाइसेंस भी जब्त हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 9
जेब्रा क्रॉसिंग के बारे में तो आपने पढ़ा ही होगा और इसे सड़कों पर देखा भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी इसका इस्तेमाल किया है? भारत में तो लोग कभी भी सड़क पार कर लेते हैं लेकिन विदेशों में ट्रैफिक चालू रहने पर अगर सड़क पार की तो भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।
8 of 9
ये जो किसी भी शादी-ब्याह या जागरण में कहीं भी तंबू गाड़ लिया जाता है हमारे यहां, इस काम को अगर बाहर अंजाम दिया गया तो पता है क्या होगा। पुलिस उठा के ले जाएगी और जमकर होगी खातिरदारी।
इंडिया में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद लोग सड़कों पर पेशाब करते दिखते हैं। ये वैसे तो भारत में भी अपराध है लेकिन यहां सुनता ही कौन है। अगर ये गलती आपने विदेश में की तो जुर्माने के साथ-साथ जेल भी जाना पड़ेगा।