फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब आशियाने, कोई लगे 'अंडाघर' तो कोई खड़ा 'उल्टा सिर'

Fri, 02 Feb 2018 09:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
DEMO
कोई भी घर सिर्फ रहने की जगह मात्र नहीं होता बल्कि ये उसे बनाने वाले के सपनों का आशियाना भी होता है। फिर घर चाहे छोटा हो या बड़ा मगर उसमें रहने वाला अपने घर को सबसे बेहतर बनाना चाहता है। इसी कोशिश में कुछ लोगों ने अपनी क्रिएटिविटी के साथ दुनिया के सबसे बेहतरीन और अनूठे घर बनाएं हैं जिन्हें देख कर आप दंग रह जाएंगे। इन्हें देख शायद फिर जहन में ये सवाल भी उठे कि किसी को ऐसा आइडिया भी आ सकता है क्या..?

 
विज्ञापन

2 of 7
HELOID HOUSE
'द हेलॉइड, फ्रांस' को देखकर आप हैरान रह गए न... दरअसल, ये बायोक्लाइमेट घर है। इस घर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह गर्मी के दिनों में ये ठंडा और ठण्ड के दिनों में गर्म रहता है। 

इसे बनाने वाले शख्स का नाम एरिक वेस्सर बताया जाता है। इस घर में सौर ऊर्जा का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
THE BROONS HOUSE
इस स्लाइड में जो घर आप देख रहे हैं इसका नाम है द ब्रून्स हाउस। यह स्कॉटलैंड में स्थापित है। इस रहस्यमयी घर को पानी और हरियाली से घिरे होने के चलते बेहद खास माना जाता है। देखने पर लगता है मानों प्रकृति ने खुद इसका निर्माण किया है। 

अब ऐसे घर में आखिर कौन रहना नहीं चाहेगा? देखने में भले ही बहुत छोटा सा घर है लेकिन है बड़ा खूबसूरत। एक और बात, यहां रहने वाले को थोड़ी हिम्मत भी दिखानी होगी। हो सकता है आपको तैरना न आता हो और पानी के बीचों-बीच बसे इस घर में आप खुद को कैद महसूस करने लगे। इसलिए कहा जाता है कि यहां रहने के लिए मजबूत जिगर वाला इंसान चाहिए।

4 of 7
DEMO
अब बारी है 'अंडाघर' की। सुनकर अटपटा लगा न... दरअसल 'द एक्सबरी एग' नामक एक घर इस दुनिया में है जो अंडाकार बना  हुआ है। देखने में बड़ा खूबसूरत है।

इस घर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पानी पर तैर सकता है, इसलिए इस घर की मदद से आप प्रकृति का पूरा मजा लूट सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
DEMO
मैक्सिको में 'जाइंट सीशैल हाउस' जो बाहर लगे रंग-बिरंगे कांच की वजह से इसके अंदर इंद्रधनुष जैसी लाइट बिखेरता है, बेहद मनमोहक छटा बिखेर कर देखने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह घर 2006 में जेवियर सेनसन नामक शख्स ने बनाया था। 

 
विज्ञापन

6 of 7
DEMO
'अपसाइड डाउन हाउस'... इसके नाम में भी वही छुपा है जो आप इसकी तस्वीर में देख पा रहे होंगे। जी हां यह घर उल्टा-पुल्टा नजर आता है। आपको अंदर जाने पर लगेगा कि या तो धरती पलट गई है या मैंने शराब पी है, लेकिन जनाब ऐसा नहीं है। 

दरअसल, यह तो बनाने वाले का कमाल है जो इंटीरियर डिजाइंनिंग का काम भी ऐसा करके गया है कि सब उल्टा दिखे। यह चीन के संघाई में फेंजिग एंसिएंट टाउन में बना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
DEMO
थाइलैंड का स्टीव अरीन हाउस पेड़ों की बीच बना है। ये घर उन लोगों के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है जो प्रकृति से बेहद प्रेम करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें यह घर मिट्टी की ईंटों से बनाया गया है। इसका इंटीरियर भी इतना शानदार है कि एक बार तो आप इसमें जरूर रहना चाहेंगे। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें