'नमक से बने हुए लोग' ये सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है। यहां के लोगों की जिंदगी नमक से ही बनी हुई है, ये नमक के ही घर में रहते हैं, और नमक ही खाते हैं। दरअसल 'El Sod' एक ऐसी जगह है, जो सालों पहले किसी ज्वालामुखी के फटने की वजह से 1.8 किलोमीटर चौड़ी झील में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
2 of 9
इस झील का पानी इतना खारा है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ नमक बनाने में ही किया जा सकता है। यहां रहने वाले लोग सालों से नमक के धंधे से जुड़े हुए हैं और इथियोपिया, सोमालिया, केन्या समेत कई देशों में इसे भेजते हैं। इनकी जिंदगी के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 9
ये झील है तो बड़ी लेकिन यहां से नमक निकालना इतना आसान नहीं है। झील गांव से 340 मीटर नीचे हैं, जहां पहुंचने के लिए 1 घंटे पैदल चल कर 2.5 किलोमीटर एक संकरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।
4 of 9
यहां काम करने वाले लोग किसी और के लिए या किसी कंपनी के लिए काम नहीं करते। ये स्वतंत्र होकर खुद के लिए ही काम करते हैं। इस झील का पानी इतना खारा है कि इनके जूते, कपड़े सब खराब हो जाते हैं, जिसकी वजह से ये लोग बिना कपड़ों के ही झील में उतरते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
इनके पास अपने शरीर को बचाने के लिए भी कुछ खस इंतजाम नहीं है। हां लेकिन कान और नाक को पानी से बचाने के लिए ये लोग प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि आंखों के लिए कुछ न होने की वजह से कुछ लोग अंधेपन का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 9
अनुकुल मौसम में सैकड़ो लोग एक साथ झील में उतरते हैं। बच्चे भी ऐसा खौफनाक काम करने के लिए मजबूर हैं। इनके पास नमक निकालकर उसे बेचने के सिवाय और कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
7 of 9
हर सुबह एक आदमी झील में लकड़ी के डंडे ले कर आता है और झील में गोता लगा कर कीचड़ के रूप में काला नमक इकट्ठा करता है। ये झील देखने में भले ही खूबसूरत है लेकिन इससे जहरीली गैसें भी निकलती हैं।
8 of 9
इस झील में तीन तरह का नमक पाया जाता है। काला नमक जानवरों के लिए इस्तेमाल होता है। सफेद नमक इंसान इस्तेमाल करते हैं, जबकि क्रिस्टल नमक काफी महंगा माना जाता है।