फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई इस होटल के अंदर की तस्वीरें, लोगों की खुली रह गईं आंखें

Sat, 06 May 2017 02:29 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 6
अक्सर देखा जाता है जो वस्तुएं अपने काम में नहीं आती है उन्हें कबाड़ मानकर फेक देते हैं। लेकिन आज आपको एक ऐसे होटल के बारे में बता रहे है जो कूडे़ के ढेर और पुराने सामान से बना हुआ है। पुरानी बोट और रिसाइकिल्ड मटेरियल से बने इस होटल को 'क्यूप्रिनल्स शेड ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिल चुका है। 
विज्ञापन

2 of 6
यह होटल ब्रिटेन के वेल्स प्रांत की डाइफ वैली में बना हुआ है। गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी है और आप कहीं घुमने का प्लान बना रहे है यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें बेडरूम के अलावा लिविंग और कुकिंग स्पेस भी है। 
विज्ञापन

3 of 6
 वेल्स प्रांत की डाइफी वैली में बने होटल में एक रात का किराया 45 पोंड (लगभग 3,750 रुपए) है। लेकिन राशन आपको खुद लाना होगा। यह होटल पूरी तरह इको फ्रेंडली है। इसमें कंपोस्ट टॉयलेट है। 

4 of 6
होटल के मालिक ने ऑनलाइन इस होटल की सारी खूबियां बताने की कोशिश की है। इस होटल की छत लकड़ी की बनी हुई है। साल 2011 में स्पेन की राजधानी मैड्रिड में भी एक ऐसा होटल बनाया गया था, जो पूरी तरीके से कूड़े-कबाड़ से बना है।
विज्ञापन

5 of 6
इस होटल में कुल पांच कमरे बने हुए हैं। इसे जर्मनी के आर्किटेक्चर हा शुल्त्ज ने बनाया है। उन्होंने समुद्र की लहरों के साथ बहकर आए कचरों को एकत्र कर इस होटल को तैयार किया है। इसमें कूड़े के ढेर और पुराने सामनों के बाजारों से जुटाई हुई चीजें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुरानी बोट और रिसाइकिल्ड मटेरियल से बने इस होटल को क्यूप्रिनल्स शेड ऑफ द ईयर का अवार्ड मिल चुका है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें