फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 'गुलाबी झील' का सच, हैरान कर देंगी तस्वीरें

Fri, 18 Nov 2016 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : therichest.com
कहते हैं पानी का कोई रंग नहीं होता, लेकिन एक झील ऐसी भी है जिसका पानी गुलाबी रंग का है। ये झील दुनिया भर में अपने गुलाबी रंग की वजह से जानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस झील का पानी गुलाबी क्यों है। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऑस्ट्रेलिया का हिलर लेक पूरी दुनिया में अपने गुलाबी पानी के लिए मशहूर है। ऑस्ट्रेलिया यूं तो अपने ग्रेट बैरियर रीफ के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है पर यहां की हिलर लेक धीरे-धीरे घुमक्कड़ों को अपनी ओर खींच रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
यह झील बाकी झीलों के मुकाबले आकार में काफी छोटी है और इसका क्षेत्रफल केवल 600 मीटर का है। झील चारों तरफ से पेपरबार्क और यूकेलिप्टस पेड़ों से घिरी हुई है। लेकिन लोग यहां इसके गुलाबी रंग को देखने पहुंचते हैं।

4 of 6
इस लेक के गुलाबी रंग होने के पीछे एल्गी और बैक्टीरिया हैं। हालांकि एल्गी और बैक्टीरिया होने के बावजूद ये मानव और वन्य जीवन को किसी तरह की नुकसान नहीं पहुंचाता।
विज्ञापन

5 of 6
डेड सी की ही तरह हिलर लेक में भी नमक की मात्रा काफी ज्यादा है जो इसे एक सलाइन लेक बनाते हैं। ज्यादा नमक होने के बावजूद यह झील तैराकी के लिए एकदम सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कहा जाता है कि इस झील की मौजूदगी के रिकॉर्ड्स सबसे पहले ऑस्ट्रेलियन नैविगेटर मैथ्यू फ्लिंडर्स के जर्नल्स में मिले थे। बस तभी से यह झील मशहूर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें