फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है यह लड़का, सोते ही चली जाएगी जान

Sun, 03 Sep 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Sleep - फोटो : Kashfi Halford/Barcroft Images
17 साल के लियाम डर्बिशायर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं जिसके कारण जैसे ही ये बिना किसी मशीनी सहायता के सोएंगे, वैसे ही इनकी मौत हो जाएगी। यह कंजेनिटल सेंट्रल हाइपोवेंटिलेशन सिंड्रोम से ग्रसित हैं। 


पढ़ें: यहां हुआ 'प्रेग्नेंट' बच्चे का जन्म, पेट में पल रहा था उसका ही जुड़वां भाई!

 
विज्ञापन

2 of 5
Sleep - फोटो : Kashfi Halford/Barcroft Images
इस दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा इंसान जैसे ही सोता है उसका नर्वस सिस्टम सांस लेने संबंधी आदेश नहीं दे पाता जिससे नींद में ही पीड़ित की मौत हो जाती है। यानी ऐसे मरीज जब चाहें, जहां चाहें सो नहीं पाते। उन्हें मशीन की मदद लेनी ही पड़ती है ताकि जब भी वह सोएं, मशीन की मदद से उनकी सांसें चलती रहें।


पढ़ें: गजब! गर्भ में ही कर दिया बच्चे के दिल का ऑपरेशन, डॉक्टरों ने ऐसे कर दिखाया कारनामा

 
विज्ञापन

3 of 5
Sleep - फोटो : Kashfi Halford/Barcroft Images
'बारक्रॉफ्ट' की खबर के अनुसार डॉक्टरों ने जन्म के दौरान ही कह दिया कि छह हफ्तों के भीतर ही उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन माता-पिता ने कहा उनके बच्चे की जीने की चाहत ही थी जिसके कारण उसने इतना लंबा सफर तय किया।
 

4 of 5
Sleep - फोटो : Kashfi Halford/Barcroft Images
लियाम के माता-पिता किम और पीटर ने कहा कि वह हमेशा अलर्ट मोड पर रहते हैं। वह जब भी घर से बाहर जाते हैं वेबकैम की मदद से बच्चे पर नजर रखते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sleep - फोटो : Kashfi Halford/Barcroft Images
लियाम के कमरे में केवल मेडिकल इक्विपमेंट ही नहीं, टीवी और प्लेस्टेशन सरीखे मनोरंजन के उपकरण भी रखे गए हैं। उसका एक बड़ा भाई, पांच बहनें हैं जिनके साथ वह काफी वक्त बिताता है खुलकर जिंदगी जीता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें