फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर से इतना प्यारा है यह घर, रहने का कर जाएगा दिल, देखें तस्वीरें

Sun, 03 Sep 2017 08:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 10
Tiny House - फोटो : Mintytinyhomes
अपना हो या किराए का घर वो जगह है जहां आप खुद को रीक्रियेट करते हैं। एक तरफ जहां पूरा परिवार एक ही कमरे में रहता है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो महलनुमा घर होने के बावजूद आउटहाउस बनवाते हैं। दोनों ही श्रेणी में आने वाले लोगों को महीने या हफ्ते का कुछ वक्त अकेले या सिर्फ पार्टनर के साथ बिताना पसंद होगा। इस घर में शायद वो सारी खासियतें हैं जो एक आम से लेकर खास इंसान को इंप्रेस कर दे। 


पढ़ें: इस खूबसूरत घर में बीता था Harry Potter का बचपन, अब लग रही है इसकी बोली

 
विज्ञापन

2 of 10
house - फोटो : Mintytinyhomes
महज 160 स्क्वेयर फीट का यह घर 18 फुट ट्रेलर पर खड़ा किया गया जिसमें चक्के भी लगे हैं। बाहर से देखकर बेशक अंदाजा मुश्किल है कि आखिर इसके अंदर कोई आराम से कैसे रह सकता है! लेकिन जैसे ही आप अंदर झाकेंगे, आपके सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। इसका इंटीरियर इस तरह डिजाइन किया गया है कि कम से कम एक इंसान तो इस घर में आराम से रह सकता है। 

पढ़ें: यहां समंदर किनारे रखा गया अनोखा फ्रिज, हर दिन सैकड़ों लोगों का भरता है पेट

 
विज्ञापन

3 of 10
House On Wheels - फोटो : Mintytinyhomes
इसे 'डिजाइन विजार्ड' कंपनी टाइनी लिविंग ने तैयार किया है। यह केवल बाहर से ही प्यारा नहीं, बल्कि अंदर से भी दिलकश है। इंटीरियर को और भी ब्राइट और हवादार बनाने के लिए इसमें ढेर सारी खिड़कियां बनाई है। 


पढ़ें: घर जाने के नाम पर नखरे कर रहा था यह डॉगी, मालिक ने अपनाई शानदार ट्रिक, देखें वीडियो

 

4 of 10
House On Wheels - फोटो : Mintytinyhomes
इस छोटे से घर में एक बेडरूम, किचन, बाथरूम, डाइनिंग स्पेस है। पूरा घर लकड़ी से बना है और इसमें जरूरत का हर सामान आपको मिल जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 10
House On Wheels - फोटो : Mintytinyhomes
इस घर के हर हिस्से को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। मसलन, मेन डोर के ऊपर बनाए गए इस स्पेस में आप पौधे रख सकते हैं या फिर सामान स्टोर कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 10
House On Wheels - फोटो : Mintytinyhomes
इसी तरह, इस टेबल का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, स्टडी टेबल की तरह भी कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 10
House On Wheels - फोटो : Mintytinyhomes
किचन में इतने सारे स्टोरेज कैबिनेट हैं कि आप सब कुछ सहेज कर सकते हैं और बिना सामान बिखेरे कुकिंग कर सकते हैं। 
 

8 of 10
House On Wheels - फोटो : Mintytinyhomes
बाथरूम भी इतना क्यूट है कि जिन लोगों को नहाने से एलर्जी है, वो भी खुद को रोक न पाएंगे। छोटा होने की वजह से इसकी साफ-सफाई भी आसान है। 

पढ़ें: Toilet फ्लश न करना इस चोर को पड़ गया भारी, पुलिस को दे दिया 'सबूत'
 

9 of 10
House On Wheels - फोटो : Mintytinyhomes
ऊपर वाले हिस्से में सोने की जगह बनाई गई है जिसमें किंग साइज बेड आराम से फिट हो जाएगा।
 
विज्ञापन

10 of 10
House On Wheels - फोटो : Mintytinyhomes
ऐेसे घर की एक और खासियत यह भी है कि आप आउटहाउस की जगह इस हाउस ऑन वील को पार्क कर दें। जब भी अकेले रहने का मन करे इसमें रह सकते हैं। वहीं ट्री-हाउस के शौकीन बच्चों के लिए भी यह ऑप्शन मजेदार हो सकता है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें