फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में हर साल होते हैं राष्ट्रपति के चुनाव, आपको हैरान कर देंगी ये जानकारियां

Thu, 15 Nov 2018 11:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जिनका एक अपना अलग ही इतिहास है। वैसे तो आमतौर पर हम जानते हैं कि कई देशों में राष्ट्रपति के चुनाव 4 या 5 सालों के अंतराल पर होते हैं। जैसे कि भारत में राष्ट्रपति के चुनाव 5 साल पर होते हैं, जबकि अमेरिका में हर 4 साल पर राष्ट्रपति का चुनाव होता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां हर साल राष्ट्रपति के चुनाव होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
डेमो - फोटो : डेमो
जी हां...स्विट्जरलैंड दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां हर साल राष्ट्रपति बदल जाते हैं। यहां राष्ट्रपति का कार्यकाल एक साल से ज्यादा नहीं होता है और न ही उसे दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति होती है। 
विज्ञापन

3 of 10
switzerland - फोटो : switzerland tourism
स्विट्जरलैंड को दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं जन्नत है तो वो यहीं है। यहां 1,500 से ज्यादा झीलें हैं और कोई भी झील देश की सीमा के अंदर दूसरी झील से 16 किमी. से ज्यादा दूर नही है। इस देश का करीब 70 फीसदी हिस्सा पहाड़ों से ढंका हुआ है। 

4 of 10
teacher - फोटो : Pexels.com
कहा जाता है कि स्विट्जरलैंड में अपराध दर (क्राइम रेट) सबसे कम है। यहां करीब 87 फीसदी लोग शिक्षित हैं। इस देश में सबसे ज्यादा सैलरी एक शिक्षक को मिलती है। 2010 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां एक शिक्षक की सैलरी 1 लाख 20 हजार डॉलर थी। इसके अलावा बाकी सरकारी कर्मचारियों की अपेक्षा यहां छुट्टियां भी सबसे ज्यादा शिक्षकों को ही मिलती हैं।  
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
स्विट्जरलैंड के बारे में कई ऐसी रोचक जानकारियां हैं, जो आपको आश्चर्य से भर देंगी। यहां कोई व्यक्ति अगर आत्महत्या करना चाहता है तो वो किसी और की सहायता ले सकता है। ऐसा करना यहां कानूनी रूप से मान्य है। यहां बंदूक रखने वालों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन

6 of 10
Sonnenberg tunnel - फोटो : social media
इस देश में दांत के डॉक्टरों से ज्यादा तो बैंक हैं। यहां प्रति 1400 नागरिकों पर एक बैंक की स्थापना की गई है। कहा जाता है कि यहां दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम शेल्टर है। लुसरेन में स्थित सोननबर्ग टनल इतनी बड़ी सुरंग है, जिसमें 20 हजार व्यक्ति रह सकते हैं ताकि खराब हालात में परमाणु बम से बचा जा सके। 
विज्ञापन

7 of 10
Marijuana - फोटो : social media
स्विट्जरलैंड में मारिजुआना (एक प्रकार का गांजा) का इस्तेमाल करना और उसे खेतों में उगाना कानूनी रूप से मान्य है, जबकि इसे बेचना कानून के खिलाफ है। ऐसा माना जाता है कि यहां करीब 6 लाख लोग हर साल सैकड़ों टन मारिजुआना का इस्तेमाल करते हैं। 

8 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
इस देश में सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती है। बॉलीवुड में हर साल 800 या उससे ज्यादा फिल्में बनती हैं और उनमें से सबसे ज्यादा विदेश में किसी देश में शूटिंग होती है तो वो स्विट्जरलैंड है। 

9 of 10
Charlie chaplin - फोटो : social media
महान हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन ने अपने जीवन के 25 वर्ष इसी देश में बिताये थे और उनका देहांत भी यही हुआ था। कहा जाता है कि उन्हें जब दफन किया गया तो कुछ स्विस व्यापारियों के समूह ने उनकी लाश को चुरा लिया ताकि वो उनके परिवार से पैसा वसूल सकें, लेकिन वो पकड़े गए। उसके बाद चार्ली चैपलिन का शव दोबारा 6 फीट गहरे गड्ढे में कंक्रीट डालकर दफन कर दिया गया ताकि कोई दूसरा उसे दोबारा न चुरा ले।
विज्ञापन

10 of 10
Chocolates - फोटो : social media
स्विट्जरलैंड चॉकलेट निर्यात करने वाले देशों की सूची में टॉप पर है। यहां हर साल करीब 1,72,000 टन से भी ज्यादा चॉकलेट बनाई जाती है। यहां के लोग भी चॉकलेट बहुत खाते हैं। आपको शायद ही पता होगा कि यहां गाय भी किराये पर मिलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें