फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने कहा था 'फैशन गरीबों के लिए नहीं है', अपने इस कारनामे से महिला ने बदल डाली सोच

Sat, 18 Nov 2017 01:42 PM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
fairy wang
किसी ने इस महिला को बातों-बातों में कहा था कि 'फैशन गरीबों के लिए नहीं है। लेकिन यह बात इस लड़की ने कभी स्वीकार नहीं की। दरअसल, वह दुनिया को उस तरीके से नहीं देखती थी जैसे कि आम धारणा बन चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
fairy wang
इसकी सोच औरों से एकदम जुदा थी। इस सोच के बलबूते ही आज इस महिला ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरी दुनिया ने इसकी बात को मान लिया है। दरअसल, इस महिला ने आम धारणा को तोड़ने के लिए गजब का काम किया है।  
विज्ञापन

3 of 6
fairy wang
चीन की एक ग्रामीण महिला फेरी वांग ने अपने हुनर से ये साबित कर दिखाया कि गरीबों के लिए भी फैशन एग्जिस्ट करता है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि ब्रेकफास्ट स्टॉल चलाने वाली इस महिला में गजब का हुनर है। तभी तो इसने अपनी क्रिएटिविटी से असंभव को संभव कर दिखाया है। 

4 of 6
fairy wang
इस महिला ने गरीबों के लिए ऐसे परिधान तैयार किए जिसने 'फैशन फॉर रिच ओनली' कथन को ही झुठला कर रख दिया। पूरी दुनिया इस महिला के कारनामें से अंचभित है। दरअसल, इस महिला ने गरीबों के लिए ऐसी वेशभूषा तैयार की है, जिसे पहन कर मॉडल्स ने उनके गांव में रैंप वॉक किया। इसके लिए लोगों ने उन्हें खूब सराहा। 
विज्ञापन

5 of 6
fairy wang
फेरी वांग ने ग्रामीणों द्वारा कचरे में फेंकी हुई चीजों से इन परिधानों को तैयार किया था। जब गांव वालों ने अपनी फेंकी चीजों को मॉडल्स के बदन पर देखा तो वे 50 से 60 सैकेंड तक टकटकी लगाए देखते रहे और जब उन्हें ये याद आया कि ये चीजें तो उन्होंने कचरे में फेंकी थी तो वे खुशी से झूम उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fairy wang
फेरी वांग का कहना है कि वह हमेशा से चाहती थी कि जिंदगी में एक बार उन्हें फैशन शो होस्ट करने का मौका मिले और आज ये सपना साकार हो गया। मुझे बेहद खुशी है कि मेरे गांव वालों ने मेरे इस हुनर को समझा। बता दें फेरी के 'क्लोद डिजाइंस' अब बिजिंग में होने वाले फैशन शो में पेश किए जाएंगे। इसके लिए उन्हें बिजिंग बुला लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें