फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 साल का बच्चा, अपने आप टूटकर जुड़ रही हैं हडि्डयां, डाक्टर हैरान

Sun, 29 Oct 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
गुरताज
तस्वीर में दिख रहे इस बच्चे को जरा ध्यान से देखिए ये मासूम महज 7 साल का है लेकिन इसके ऊपर कुदरत का ऐसा कहर टूटा है जिसका हरजाना इस मासूम को जिंदगी भर चुकाना पड़ेगा।

पढ़ें- 150 सालों से मंदिर की रखवाली कर रहा है ये मगरमच्छ, प्रसाद खाकर भरता है पेट
विज्ञापन

2 of 5
गुरताज
इस बच्चे का नाम गुरताज है जो अमृतसर के चवींडा के पास गांव बबेवाल का रहने वाला है। जन्म से ही इस बच्चे की हड्डियां अपने आप टूट जाती हैं और फिर अपने आप ही जुड़ जाती है। 

पढ़ें- अजीब टैलेंट... कान से खींचता है कार, मुंह से फुलाकर फोड़ देता है 'हॉट वाटर बैग'
विज्ञापन

3 of 5
गुरताज
इस बारे में गुरताज की मां परविंदर कौर का कहना है कि इसका जन्म साल 2010 में हुआ था और एक महीने बाद उसके पैर में फैक्चर हो गया था। डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि बच्चे को ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा नामक रोग है। इस वजह से उसकी हड्डियां अपने आप टूट जाती है और आगे भी ऐसा होता रहेगा। 

पढे़ं- अपने इस कारनामे से पूरी दुनिया में मशहूर हो गया ये एयरपोर्ट कर्मी, वायरल हो रहा वीडियो

4 of 5
गुरताज
परविंदर का कहना है कि तब से हड्डियां टूटने का सिलसिला जारी है और वो खुद ही जुड़ जाती है। हड्डियों के लगातार टूटने और जुड़ने की वजह से बच्चे के शरीर का विकास रुक गया है। इसके साथ ही टूटी हुई हड्डी जुड़ने के बाद बच्चे के शरीर का शेप बिगड़ गया है जिसकी वजह से उसे चलने फिरने में भी तकलीफ होती है।

पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नवयुगल की ये तस्वीरें, जानिए क्या है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरताज
हालांकि इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की बीमारी बच्चों में अक्सर देखी जाती है। इन बच्चों का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें