Sarah Hussain
उस वक्त साराह ने दुख की घड़ी को दूर करने के बारे में सोच लिया। साराह ने सोचा अब जो है वो मुस्तफा ही हैं। ऐसे वक्त में मुस्तफा का सहारा बनूं, जिसके बाद उन्हें आईडिया आया कि क्यों न पाकिस्तान में जो वो मेक-अप आर्टिस्ट का काम किया करती थीं, वहीं शुरु किया जाए। साराह ने इस बारे में मुस्तफा से बात की और दोनों ने मिलकर इसकी मार्केटिंग करना शुरू किया। आइडिया हिट हो गया। उन्हें अच्छे खासे क्लाइंट्स मिलने शुरू हो गए। इसके बाद साराह ने हर मौकों पर मुस्तफा का साथ दिया और दोनों की जिंदगी फिर ट्रैक पर लौट आई। अब साराह मेक-अप आर्टिस्ट का काम करती हैं और मुस्तफा उनकी इस बिजनेस में मदद करते हैं। दोनों इसी से अपना घर चला रहे हैं।