फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र किनारे मिले लाखों रहस्यमयी बर्फ के गोले, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 10 Nov 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : metro
बरसात में आसमान से बर्फ के गोले तो गिरते हुए आपने कई बार देखे होंगे। लेकिन उस वक्त दुनिया हैरान रह गई जब समुद्र के किनारे लाखों की संख्या में स्नोबॉल्स देखने को मिले।
विज्ञापन

2 of 7
साइबेरिया के समुद्र किनारे रोज की तरह चहल पहल रहती है। लेकिन 18 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले इस तट पर हजारों-लाखों की संख्या में रहस्यमयी स्नोबॉल्स को देखकर लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 7
ये स्नोबॉल्स कोई छोटे आकार के नहीं हैं बल्कि एक छोटी बॉल से लेकर एक मीटर तक बड़े आकार के हैं। इस क्षेत्र में ऐसा नजारा पहली बार देखा गया है। 

4 of 7
कोई नहीं जानता कि इतनी बड़ी संख्या में बर्फ के गोले समुद्र किनारे कहां से आए। आस-पास रहने वाले लोग भी इस नजारे को देखकर आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। जबकि वैज्ञानिक इसकी असली वजह जानते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
विशेषज्ञों का कहना है कि ये एक विशेष तरह की प्राकृतिक क्रिया है। जिसमें बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों से मिलकर इतने बड़े बर्फीले गोले बन जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अंटार्कटिक रिसर्च इंस्‍टीट्यूट के अनुसार इस तरह के स्नोबॉल्स समुद्र किनारे चलने वाली तेज़ हवा के असर और उचित तापमान के मिलते ही पानी से मिलकर गेंद की तरह समुद्र किनारे जमा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कोई पहला मामला नहीं है जब समुद्र किनारे स्नोबॉल्स दिखाई दिए हों। इससे पहले भी 2014 में आइलैंड की खाड़ी और 2015 में मिशिगन झील के किनारे विशाल बर्फ के गोले देखने को मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें