फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जानवरों को अपना दूध पिलाती हैं महिलाएं, जानिए क्यों

Wed, 09 Nov 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : dailymail
जब इंसान जानवरों को प्यार देते हैं तो जानवर भी बदले में अपनी वफादारी साबित करते हैं। लेकिन एक जनजाति की परंपरा को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जनजाति की महिलाएं जानवरों को अपना दूध पिलाती हैं। जानिए क्यों रोजाना ये जानवर महिलाओं का दूध पीने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पूर्वी ब्राजील के अमेजन के जंगलों में रहने वाली आवा जनजाति आज भी दुनिया से अलग थलग है। लेकिन जानवरों से इनका अनोखा रिश्ता दुनिया भर में जाना जाता है। रोजाना महिलाएं यहां जानवरों को अपना दूध पिलाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पूरी तरह से जंगल और जानवरों पर निर्भर इस जनजाति में अब 500 लोग ही बचे हुए हैं। इस वजह से यहां के लोगों को जानवरों से बेहद लगाव है।

4 of 6
जानवर को दूध पिलाने की वजह से जानवर भी इस जनजाति की मदद करते हैं और उन्हें ऊंचे पेड़ों से फल तोड़कर देते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
इस जनजाति के लोग जानवरों को अपने परिवार का हिस्सा ही मानते हैं। इस वजह से जब भी इन जानवरों को भूख लगती है तो महिलाएं उन्हें अपना दूध पिला देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हालांकि बाहरी इंसानों की वजह से इस जनजाति पर खतरा मंडरा रहा है। लगातार इनकी संख्या कम हो रही है। इन तस्वीरों को फोटोग्राफर डोनेनिको पुगलीज ने अपने कैमरे में कैद किया और उनकी समस्याओं को दुनिया के सामने रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें