मशहूर वैज्ञानिक, संगीतकार, लेखक, पेंटर और आर्किटेक्ट लियोनार्डो की पेंटिग्स के बारे में कौन नहीं जानता। उनकी मशहूर पेंटिंग मोनासिला पूरी दुनिया में मशहूर है। इस पेंटिंग का रहस्य आज भी कोई सुलझा नहीं पाया है। गिनीज बर्ल्ड रिकॉर्ड में लियोनार्डो की पेंटिंग मोनालिसा को इतिहास में सबसे ज्यादा इंश्योरेंस वैल्यू वाली पेंटिंग बताया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सलवाटॉर मुंडी
लेकिन हाल में उनकी एक और पेंटिंग 'सलवाटॉर मुंडी' इतनी ज्यादा कीमत में बिकी है कि आपको सुनकर यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। ईसा मसीह पर बनी ये पेंटिंग हाल ही में न्यूयॉर्क में 45 करोड़ 3 लाख डॉलर में बिकी है। भारत में इसकी कीमत लगभग 2935 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
3 of 4
लियानार्डो दा विंची ने अपने जीवन में कई पेंटिंग्स बनाई थीं, लेकिन दुनिया को उनमें से सिर्फ 16 के बारे में ही पता है। यही वजह है कि उनकी हर पेंटिंग की कीमत करोड़ों डॉलर में होती है। लियोनार्डो की यह पेंटिंग भी उन्हीं 16 पेंटिंग्स में से एक है और लगभग 500 साल पुरानी है।
इस पेंटिंग के बारें में कहा जाता है कि ये उन चुनिंदा पेंटिंग्स में से है जिसे विंची ने खुद बनाया था। साल 1958 में ये पेंटिंग केवल 3875 रुपये में बिकी थी। तब कहा गया था कि ये विंची की असली पेंटिंग नहीं है। इसके बाद जब पेंटिंग के असली होने की खबर आई तो फिर इसकी कीमत लाखों में पहुंच गई।