25 साल के क्रेग क्योरलोप रिटायरमेंट की तैयारियों में लगे हैं। बहुत थोड़े में गुजारा करने के जिस दर्शन पर वह चल रहे हैं, उसमें उनका रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं लगता। उनको उम्मीद है कि 28 साल का होते-होते वे रिटायर होने लायक बन जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 9
क्रेग क्योरलोप
- फोटो : BBC
क्योरलोप अमरीका के कोलोराडो के डेनवर में रहते हैं। वह लोकप्रिय हो रहे फायर आंदोलन के सदस्य हैं। फायर (फाइनेंनशियल इंडिपेंडेंस, रिटायरमेंट अरली) का लक्ष्य है वित्तीय आजादी, जल्दी सेवानिवृत्ति। इस आंदोलन के समर्थक कंजूसी की जिंदगी जीकर ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाने की कोशिश करते हैं ताकि जल्दी रिटायर होने के काबिल बन सकें। क्योरलोप ने अपने लिए 28 साल की उम्र में रिटायर होने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
3 of 9
investment
अपने पास सब कुछ हो, लेकिन इस्तेमाल किसी चीज का न करें- यह दर्शन क्योरलोप की जिंदगी के हर कोने में दिखता है। बचत बढ़ाने के लिए वह इस हद तक चले गए हैं कि अपना बेडरूम भी किराये पर चढ़ा दिया है और पिछले एक साल से लिविंग रूम में सो रहे हैं।
4 of 9
investment
क्योरलोप पेशे से वित्तीय विश्लेषक हैं। उनको लगता है कि जिस रणनीति से वह बचत कर रहे हैं, वह 28 का होते-होते उनको इतना सक्षम बना देगा कि वे अपनी तनख्वाह वाली नौकरी को छोड़ सकें। बचत की शुरुआत उन्होंने रोज साइकिल से दफ्तर जाने से की और अपनी कार किराये पर चढ़ा दी।
विज्ञापन
5 of 9
Dollar
- फोटो : self
वह कहते हैं, 'मैं कार से हर महीने 400 डॉलर से 700 डॉलर कमा लेता था। आना-जाना लोगों के लिए दूसरा सबसे बड़ा खर्च है।' क्रेग क्योरलोप की रणनीति बड़ी साफ है। 'कोई संपत्ति तभी संपत्ति है जब आप उससे पैसे कमा सकें।'
विज्ञापन
6 of 9
home
वह मिसाल भी देते हैं, 'आप कोई घर खरीदें और उसे किराये पर चढ़ा दें। यदि किराये से होने वाली आमदनी कर्ज के ब्याज से ज्यादा है तो हर महीने 100 डॉलर, 200 डॉलर या हो सकता है कि 1000 डॉलर आपकी जेब में आने लगें।' उनका विचार यह है कि आप संपत्ति बनाते रहें जिससे आपकी आमदनी बढ़ती रहे। यह दूसरी आमदनी इतनी हो जाए कि आपके सभी तरह के खर्चों को पूरा कर सके। जिस दिन यह लक्ष्य पूरा हो जाता है, उस दिन व्यक्ति रिटायर होने के काबिल बन जाता है।
विज्ञापन
7 of 9
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Getty images
क्योरलोप ने घर खरीदा और उसके चार कमरों को किराये पर चढ़ाकर अपने लिए मुनाफे का इंतजाम किया। घर का एक कमरा उन्होंने अपने साथ काम करने वाले एक व्यक्ति को किराये पर दिया है। उससे वह 700 डॉलर किराया लेते हैं। उनका दूसरा कमरा भी 700 डॉलर प्रति महीने किराये पर है। कारपेट के लिए वह 50 डॉलर अलग से लेते हैं और बदले में एक कवर वाली पार्किंग देते हैं।
8 of 9
home
क्योरलोप चार कमरों के घर से कुल मिलाकर 3100 डॉलर का किराया कमाते हैं। घर खरीदने के लिए उन्होंने जो कर्ज लिया है, उसके ब्याज पर वह करीब दो हजार डॉलर देते हैं। रसोई में भी वह खुद ही काम करते हैं। उनका कहना है कि रोजमर्रा के खर्च में भी बचत के तरीके ढूंढ़ना महत्वपूर्ण है। 'आप जानते हैं कि आपकी तनख्वाह थोड़ी बढ़ेगी। आपको बोनस मिलेगा। आप बाहर जाएंगे, उस पैसे को खर्च करेंगे। आप अपनी जीवनशैली को ऊपर उठाएंगे। मैं यह सब करने की कोशिश नहीं करता।'
उनको उम्मीद है कि अगले कुछ साल में उनके पास किराये से इतनी आमदनी होगी कि उनके लिए काम करना मजबूरी नहीं होगी। वह कहते हैं, 'आप उस स्थिति में होंगे कि आप अपनी तनख्वाह वाली नौकरी छोड़ सकें और अपनी संपत्ति पर निर्भर रहें। हम इसे वित्तीय आजादी कहते हैं।' क्योरलोप 28 साल का होने पर उस स्थिति में पहुंचना चाहते हैं। 'अभी मैं 25 साल का हूं। एक महीने बाद मैं 26 का हो जाऊंगा। दो साल में मैं निश्चित रूप से वहां पहुंच जाऊंगा।'