फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 देश ऐसे जहां भारतीय लाइसेंस पर चला सकते हैं कार, नहीं जानते होंगे ये बात

Tue, 27 Feb 2018 08:56 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
DEMO
क्या आप जानते हैं भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आप किन-किन देशों में गाड़ी चला सकते हैं..? अगर नहीं जानते तो यह खबर आपके लिए है। 
अगर आपके पास यह जानकारी होगी तो आप विदेश में भी कार चलाने का मजा ले पाएंगे। जी हां, आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपकी जानाकारी के लिए बता दें दुनिया में ऐसे 7 देश हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
DEMO
ऑस्ट्रेलिया
क्या आप जानते हैं कि न्यू साउथ वेल्स, क्वीन्सलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टेरिटरी में भारतीय वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस से ड्राइविंग की जा सकती है। आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, तो आप ऑस्ट्रेलिया में गाड़ी चला सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
DEMO
स्विट्जरलैंड
स्विटजरलैंड जाने का ख्वाब तो हर भारतीय देखता है। लेकिन इनमें से कुछ ही लोगों को यह मौका मिल पाता है। एल्प्स की क्रिस्टल क्लीयर नदी और कभी न खत्म न होने वाले रोड। यहां कार से इन पहाड़ों पर घूमना किसी सपने जैसा लगता है। लेकिन आपका यह सफर बेहद खास तब बन पाएगा जब आपको यहां कार चलाने को मिले। लेकिन कैसे अब ये भी जान लें। दरअसल बहुत लोगों को यह बात पता ही नहीं कि यहां आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ एक साल तक गाड़ी चला सकते हैं। यानी कार ड्राइव करने के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस स्विट्जरलैंड में एक साल के लिए वैध होगा। जिन्हें यह बात पता है वह वहां जाकर इसका लुत्फ उठाते हैं और जिन्हें ये नहीं पता वे टैक्सी से सफर करते हैं।  

 

जर्मनी
यहां तो आपको लॉन्ग ड्राइविंग का मजा जरूर लेना चाहिए। यहां आप भारतीय लाइसेंस के साथ ड्राइविंग कर सकते हैं। यहां ड्राइविंग के लिए 'इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट' कम्पलसरी नहीं है।


 
विज्ञापन

5 of 8
DEMO
साउथ अफ्रीका
अगर आपका इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस इंग्लिश में बना है तो इसमें आपकी फोटो और साइन होना चाहिए। साउथ अफ्रीका में बाय रोड घूमना चाहते हैं। साउथ अफ्रीका में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ एक साल तक कार ड्राइव कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
DEMO
नॉर्वे
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आप यहां तीन महीने तक कार ड्राइव कर सकते हैं। नार्वे में भारतीयों को तीन महीने तक ही अपने ड्राइविंग लाइसेंस के साथ इजाजत मिलती है। समय सीमा समाप्त होते ही ड्राइविंग का यह अधिकार भी स्वत: चला जाता है। किसी कानूनी पचड़े में पड़ने से पहले हम अपने पाठकों को यह महत्वपूर्ण जानाकारी जरूर देना चाहेंगे।
 
विज्ञापन

7 of 8
DEMO
इंग्लैंड
आप एक साल तक कार ड्राइव कर सकते हैं अगर भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस आपके पास है। लेकिन इस पर एक शर्त लागू होती है। यहां आप केवल छोटी कार और बाइक ही अपने लाइसेंस से चला पाएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
DEMO
अमेरिका 
अमेरिका में कार चलाने का अधिकार पाने के लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस वैध होना और इंग्लिश में बना होना अति आवश्यक है। अमेरिका में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से एक साल तक कार ड्राइव कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें