ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर मरम्मत का काम चल रहा था लेकिन बारिश ने इस महान दीवार का ऐसा हाल कर दिया कि ये मामाल सुर्खियों में आ पहुंचा। दरअसल, दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। बता दें इस दीवार को सात अजूबों में शामिल किया गया है। इसलिए इसे ग्रेट वॉल ऑफ चाइना नाम दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि जो दीवार 500 साल पुरानी है उसकी मरम्मत नहीं की गई है, वह अभी भी सही सलामत है।
विज्ञापन
2 of 5
great wall of china
आलोचकों कहते हैं कि इस दीवार को इतने साल में कुछ नहीं हुआ लेकिन जब से इस पर मरम्मत का काम शुरू हुआ है तब से चीन की इस महान दीवार को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि मरम्मत के काम ने इस दीवार को मजबूत बनाने की बजाय उल्टा कमजोर किया है।
विज्ञापन
3 of 5
The Great Wall of China
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्षतिग्रस्त हिस्सा शांशी प्रांत के दाइ काउंटी में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण यानमेन पास के निकट है। बीते माह से इस क्षतिग्रस्त हिस्से को बंद कर दिया गया है और स्थानीय पर्यटन प्राधिकरण इसकी मरम्मत करवाने में जुटे हैं।
4 of 5
great wall of china
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ये माउंटेन पास मिंग राजवंश के दौरान बनवाई गई थी और यह दाइ काउंटी के 20 किलोमीटर उत्तर में यानमेन पर्वत में स्थित है। इससे अलग ग्रेट वॉल के एक दूसरे निर्माण स्थल पर भी आलम ऐसा है। वहां भी हाल के दिनों में बारिश की वजह से दीवार गिरी है।
यह जगह चीन की दूसरी सबसे बड़ी नदी ह्वांगहो यानी पीली नदी के पास है। चीन की दीवार करीब 21 हजा 200 किलोमीटर दूरी में फैली है और यह चीन के 15 प्रांतों से सटती है।