परेड में शामिल एलजीबीटी समुदाय के एक व्यक्ति ओमेर येहोशुआ ने कहा कि 'मैं यहां हूं क्योंकि मैं एलजीबीटी हूं जो इजरायल में रहता है।' लाल रंग की लिपस्टिक लगाए और हाथों में इंद्रधनुष वाला झंडा लिए ओमेर ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरे अधिकार उन्हीं लोगों के बराबर हों जो इस देश में रहते हैं। तो भविष्य में, अगर मैं साथी के साथ हुआ, शादी की और पेरेंट बना और अपने बच्चों को इस दुनिया में लाया तो कह सकूंगा कि हमारे अधिकार बराबर हैं।'