फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसे कहते हैं 'Bang-Bang आविष्कार', कबाड़ से बना दी इतनी महंगी कार

Fri, 24 Nov 2017 11:32 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 8
man build lamborghini
एक शख्स ने फिल्म में एक 'सुपर कार' को देखा। उसे वह कार इतनी पसंद आई कि वैसी ही कार पाने की ठान ली। लेकिन आड़े आई पैसों की तंगी। कार इतनी मंहगी थी कि वह उसे खरीदना अफॉर्ड नहीं कर सकते थे। लेकिन इसके बावजूद इस कार के लिए उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ। और फिर कर दिया ये धमाकेदार अविष्कार... 

 
विज्ञापन

2 of 8
man build lamborghini
अपने प्यार की नज़ीर पेश करने वाले इस शख्स का नाम है 'केन इमोफ'... ये अमेरिका के स्टेट विस्कॉन्सिन के रहने वाले है। केन ने हॉलीवुड की फिल्म 'केननबॉल रन' में इस कार को देखा था। इस कार को फिल्म में एक सूपर कार के रूप में दिखाया गया था। बस तभी से केन का दिल इस कार पर आ गया।

 
विज्ञापन

3 of 8
man build lamborghini
'लेम्बोर्गिनी कैंटैक' नाम की इस कार से उन्हें इतना प्यार हो गया कि वे इसके बिना रह नहीं पा रहे थे। लेकिन केन अपने इस प्यार को कैसे हासिल कर पाते। फिर उन्होंने इसे खुद अपने हाथों से बनाने का सोचा। 

 

4 of 8
man build lamborghini
गौरतलब हो केन ने यह फैसला 1990 में लिया था। 2008 में जाकर केन ने पूरे तरीके से इस कार को तैयार कर लिया। इसमें उसके 17 साल लग गए। हैरान रह गए न ये जानकर...

 
विज्ञापन

5 of 8
man build lamborghini
ताज्जुब तो इस बात पर होती है कि उन्होंने कबाड़ से ये कार कैसे तैयार कर दी। दरअसल, केन एक इंजीनियर हैं, इसलिए उन्हें कार से जुड़ी नॉलेज पहले से ही थी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
man build lamborghini
इसका इस्तेमाल करके उन्होंने खुद इस कार को बना लिया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं केन ने कार बनाने की शुरूआत लकड़ी से की। उन्होने लकड़ी को शेप देकर कार का स्ट्रक्चर तैयार किया इसके बाद उन्होंने इस पर मेटल चढ़ाना शुरू कर दिया। फिर जह स्ट्रक्चर तैयार हो गया तो ऑटोपार्ट्स इसमें जोड़ना शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
man build lamborghini
17 साल में केन की ये कार बनकर तैयार हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केन ने यह कार अपने घर के बेसमेंट में तैयार की। लेकिन केन की यह कार उनके साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाई। 

 
विज्ञापन

8 of 8
man build lamborghini
खुद केन ने ही कुछ साल बाद इसे बेच दिया था। केन ने कार को 48 लाख रुपए में बेचने के लिए ई-कॉमर्स साइट 'Ebay'पर लगा दिया। बाद में मियामी के एक आदमी ने इसे खरीदा था। लेकिन अभी तक ये सामने नहीं आया कि उसने ये कार कितने में खरीदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें