फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या स्वेटर और पैंट पहनने वाले हाथी देखे हैं कहीं, यहां देखिए

Wed, 18 Jan 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : DailyMail
आपने अक्सर पालतू जानवरों को कपड़े पहने देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी हाथी को कपड़ों में देखा है? आप भी सोच रहे होंगे कि हाथी जैसा बड़ा जानवर कपड़े पहनता कैसे होगा। लेकिन यह बात मथुरा में सच साबित हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
आमतौर पर ऐसा कम ही देखा जाता है कि जानवरों के लिए कपड़े बनाए जा रहे हों। लेकिन मथुरा में इंसानियत की अलग ही मिसाल पेश की जा रही है। यहां हाथियों को ठंड से बचाने के लिए एक पहल चलाई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
हाथियों के लिए मथुरा में हाथ से स्वेटर बुने जा रहे है। मथुरा की कई औरतों ने कई महीनों में यह रंग-बिरंगे स्वेटर बुने हैं और खुद हाथियों को पहनाए भी हैं।

4 of 5
SOS Elephant Conservation and Care Centre चलाने वाले कार्तिक बताते हैं कि यह स्वेटर बनने में कई महीने लगते हैं। इस सेंटर में कम से कम 20 हाथी हैं और सभी के लिए हाथ से स्वेटर बुने गए हैं। यह सभी हाथी यहां रेस्क्यू कर के लाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आगे भी कई हाथियों को इस सेंटर में लाने की योजना बना रहे हैं जिसके लिए उन्हें और स्वेटर बनवाने पड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों में इसे मजाक के तौर पर देखा जाता है लेकिन हाथियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें