इन तस्वीरों को पहली नजर में देखकर कोई भी चकमा खा सकता है। तस्वीरों की खूबसूरती जो कि साफ दिखाई दे रही है दरअसल उसके पीछे एक गहरा और चौंकाने वाला राज छिपा है जिसकी सच्चाई जानकर आपको भी हैरानी होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
इस तस्वीर को गौर से देखिए और अब इसके बैकग्राउंड को देखिए। तस्वीरों से मिलता जुलता बैकग्राउंड इन तस्वीरों को और खूबसूरत बनाता है। दरअसल आर्टिस्ट 'Yigal Ozeri' अपने ब्रश से कैनवास पर लड़कियों की ऐसी तस्वीरें बना रहे हैं, जिन्हें देख कर कोई भी चकमा खा सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
ये तस्वीरें महज एक पेंटिंग हैं। एक न्यूज वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में 'Ozeri' ने कहा कि 'पिछले कई सालों से बहुत से आर्टिस्ट रियल फोटो तकनीक पर काम कर रहे थे, पर हर बार वो फोटो को रियल बनाने के करीब पहुंचने से चूक गए'।
4 of 6
'Ozeri' ने अपनी पेंटिंग्स के साथ कई प्रयोग किए। वो अपनी किसी भी पेंटिंग पर काम करने से पहले लड़कियों की फोटो खिंचवाते हैं और उसके बाद उस पर बारीकी से काम करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इन तस्वीरों को देखकर कोई भी नहीं कहेगा कि ये पेंटिंग्स हैं बल्कि एक जीता जागता इंसान बन के उभर रहा है इन पेंटिंग्स में।