प्यार की कोई भाषा नहीं होती। प्यार अनमोल होता है। जरूरी नहीं कि आप शारीरिक रूप से सक्षम हो क्योंकि प्यार तो सिर्फ भावनाओं से बयां किया जा सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो भाईयों का प्यार बखूबी बयां हो रहा है।
पढ़ेंः ग्राहक के नखरे से दुकानदार को आया इतना गुस्सा, जमकर कर दी धुनाई, देखें वीडियो
विज्ञापन
2 of 5
वीडियो में दो नवजात बच्चे दिखाई दे रहे हैं। दोनों बेड पर लेटे हैं। एक कैमडन है और दूसरा जैक्सटन। अचानक जैक्सटन जोर जोर से रोने लगता है क्योंकि उसका पैसिफाइर कहीं खो गया है। फिर बड़ा भाई कैमडन जो इफोकोमेलिया और एमेलिया नामक सिंड्रोम से पीड़ित है और उसके हाथ पैर नहीं है वो अपने भाई को चुप कराने के लिए कुछ ऐसा करता है कि देखकर आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
नन्हा कैमडन सरक कर अपने भाई के पास आता है और अपने चेहरे व बाहों की मदद से पास में पड़ा पैसिफाइर उठा कर अपने छोटे भाई के मुंह में लगाने की कोशिश करता है। वो तब तक कोशिश करता है जब तक उसका भाई चुप नहीं हो जाता।
4 of 5
कैमडन की मां केटी ने इंस्टाग्राम में ये वीडियो शेयर किया है तब से ही ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कैमडन को फोकोमेलिया और एमेलिया नामक सिंड्रोम है। अमेरिका के टेक्सास के रहने वाले कैमडन के दोनों पैर नहीं है और उसकी बाहें कलाइयों से पहले ही खत्म हो जाती हैं।
ये वीडियो देख आपकी आंखे भी हो जाएंगी नम
Camden might not have hands, but he doesn't let that stop him from taking care of his siblings! 💙#igotitmom #limbdifferenceawareness #luckyfin • • • * Jukin Media Verified * Find this video and others like it by visiting https://www.jukinmedia.com/licensing/view/968802 For licensing / permission to use, please email licensing(at)jukinmedia(dot)com.
A post shared by Katie Whiddon (@katiewhiddon) on Aug 29, 2017 at 10:29am PDT