बेल्जियम का रहने वाला एक आदमी जिसका नाम जैन है, उसे 20 सालों बाद अपनी ही पत्नी के बारे में ऐसी बात पता चली कि उसकी आंखें खुली रह गईं। उसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी उसके साथ ऐसा भी कुछ करेगी।
विज्ञापन
2 of 5
64 साल का बेल्जियन का वो शख्स जिसे पहली नजर में एक इंडोनेशियन महिला से प्यार हो गया और उससे शादी भी कर ली। दरअसल जैन की पहली पत्नी किसी हादसे में मारी गई थी उसके बाद ही जैन ने उस इंडोनेशियन महिला से शादी की थी जिसका नाम मेनिका था।
विज्ञापन
3 of 5
जैन की पहली पत्नी से दो बच्चे भी थे। जैन ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो जब भी अपनी दूसरी पत्नी मेनिका से बच्चे के बारे में बात करते थे वो टाल देती थी और कहती थी कि '2 बच्चे तो हैं ही, मुझे बच्चे नहीं चाहिए'।
4 of 5
लेकिन 19 साल बाद जब उन्हें अपनी पत्नी की सच्चाई का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जैन ने बताया कि एक दिन मोनिका के रिलेटिव से पता चला कि उसकी पत्नी का जब जन्म हुआ था तो वो बेबी ब्वॉय थी। लेकिन उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया था। इस बात की सच्चाई जब उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा तो उन्होंने पूरी बात बताई।
हालांकि, इस बात का उसने जिक्र नहीं किया कि मोनिका ने अपना जेंडर क्यों परिवर्तन करवाया था? इस सच्चाई के बाद जैन काफी टूट गए। हालांकि, उसने बताया कि मोनिका ने जो मेरे परिवार और बच्चों के लिए किया है उसे कभी नहीं भूला जा सकता है। लेकिन वो चाहते हैं मोनिका उनकी जिंदगी से दूर चली जाए। फिलहाल दोनों अभी भी एक ही छत के नीचे रहते हैं मगर कमरा अलग-अलग है।