फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शादी से पहले पुरुषों को साबित करनी पड़ती है अपनी मर्दानगी, दिया जाता है 'जोर का झटका'

Tue, 20 Nov 2018 11:06 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
शादी को दुनिया का सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। यह सिर्फ स्त्री और पुरुष के मिलन का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच का संगम भी होता है। लेकिन इस पवित्र बंधन का इस्तेमाल कुछ लोग सिर्फ अपनी हवस मिटाने के लिए करते हैं। हमारे देश में ही कई जगहों पर आपको ऐसे रीति-रिवाज देखने को मिल जाएंगे, जहां शादी से पहले लड़कियों को वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसी भी जगहें हैं, जहां शादी से पहले मर्दों को अपनी मर्दानगी साबित करनी पड़ती है, तभी लड़की उनसे शादी के लिए हां करती है।
विज्ञापन

2 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
आज दुनिया 21वीं सदी में चली गई है, लेकिन अभी भी दुनियाभर में ऐसी कई परंपराएं मौजूद हैं, जिनके बारे में जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। इन्हीं परंपराओं में से एक है मर्दों को अपनी मर्दानगी साबित करने की परंपरा। यहां लड़कियां अपने होने वाले पति से मर्दानगी का सबूत मांगती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
कई पश्चिमी देशों में यह परंपरा है कि लड़कियां स्वयंवर के जरिए शादी रचाती हैं और अपने पति का चुनाव करती हैं। इस दौरान स्वयंवर में आए पुरुषों से लड़कियां उनकी मर्दानगी का सबूत मांगती हैं। इसके लिए मर्दों को शराब पिलाई जाती है और उसके बाद उन्हें 120 वोल्ट का बिजली का झटका दिया जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
अगर मर्द उस बिजली के झटके को सह लेता है, तो ही उसे असली मर्द माना जाता है और उसके बाद वो लड़की से शादी कर सकता है। अगर पुरुष ऐसा करने में सफल नहीं होते हैं तो लड़की उनसे शादी करने के लिए मना कर देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें