फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे शहर पर होने लगी 'सेब' की बारिश, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

Fri, 25 Nov 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आपने आसमान से अब तक पानी, मछलियों, केकड़ों और मेंढकों की बारिश के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या आपने ये सुना है कि आसमान से सेब की बारिश हुई हो। ये कोई मजाक नहीं, बल्कि सच में लोगों के घरों के ऊपर सेब की बारिश हो चुकी है। जानिए कहां हुई सेबों की बारिश।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : dailymail
इंग्लैंड में एक ऐसा शहर है जहां सेबों की बारिश हो चुकी है। कंवेन्ट्री नाम के इस शहर में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक सुबह आसमान से सेबों की बारिश होने लगी।
विज्ञापन

3 of 7
आसमान से बरसी इस आफत ने पूरे शहर को रोक दिया था। जगह-जगह सेब पड़े होने के कारण सारे शहर में जाम लग गया। जहां नजर जाती सिर्फ सेब ही सेब नजर आते।

4 of 7
शहर में रहने वाले एक ड्राइवर के मुताबिक, जब उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोला तो उनका पूरा गार्डन सेबों से भरा हुआ था। लेकिन जब उनकी नजर सड़क पर गई तो वह हैरान रह गए। क्योंकि सेब सिर्फ उनके घर पर ही नहीं बल्कि पूरे शहर पर बरसे थे।
विज्ञापन

5 of 7
सेब इतनी ज्यादा संख्या में बरसे थे इसलिए लोगों का कहना था कि इसे किसी ने प्लेन से फेंका होगा। लेकिन कुछ लोगों का मानना ये भी था कि एक प्लेन से इतने सारे सेब कोई कैसे बरसा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा बवंडर (Tornado) के कारण होता है। जब बवंडर किसी ऐसे स्थान से गुजरा है जहां सेब के बगीचे हों तो ऐसा हो सकता है। ऐसे में वह सारे बगीचे को नष्ट कर देता है और तेज हवा के साथ बीच में आने वाली हर चीज को ले जाता है। ऐसा ही कुछ इस शहर के साथ भी हुआ होगा। बवंडर थमने के बाद सभी सेब इस शहर पर गिर गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंवेन्ट्री शहर में ये बारिश 2011 में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें